लाइव न्यूज़ :

भारत के पास दिसंबर तक कोविड टीकों की 257 करोड़ खुराक होगी : नड्डा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को कहा कि देश के पास दिसंबर तक कोविड रोधी टीकों की 257 करोड़ खुराक होंगी तथा टीकाकरण का काम और भी तेज गति से चलेगा।

उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक टीकाकरण केंद्र का दौरा करने के बाद विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इन नेताओं ने टीकाकरण के काम में रुकावट पैदा करने का प्रयास किया, लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीकाकरण के आह्वान पर टीकाकरण के लिए सामने आई।

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी मौजूद थे।

नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कुछ नेता आजकल ट्विटर पर दिखते हैं, कुछ लोग संवाददाता सम्मेलन में दिखते हैं, कुछ प्रेस रिलीज पर ही अपना चेहरा दिखाते हैं। कोरोना काल में सभी राजनीतिक पार्टियां ‘क्वारंटीन (पृथकवास)’ हो गई हैं। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा में लगे हैं।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जिन नेताओं ने पहले टीके को लेकर आशंका व्यक्त की थी, वह आज टीका लगवा रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या उनका मन बदला, दिल बदला या आत्मा बदली? इस पवित्र काम में भी राजनीति करने से इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।’’

नड्डा ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ टीके पर बहुत राजनीति हुई है। विपक्ष के नेताओं ने पहले टीका लगाने को लेकर आशंका व्यक्त की थी। गलत बयान देकर भारत के इस महाअभियान पर रुकावट डालने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद देश की 130 करोड़ जनता, प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर टीकाकरण के लिए आगे आई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ नौ महीने के भीतर दो दो टीके आए। भारत आज टीका बनाने वाला, लगाने वाला और दुनिया को देने वाला देश बन गया है। आज बड़ी मात्रा में टीकों का निर्माण हो रहा है।’’

भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक, जून में टीकों की 10 करोड़, जुलाई में 17 करोड़, अगस्त में 19 करोड़, सितंबर में 42 करोड़, अक्टूबर में 46 करोड़, नवंबर में 56 करोड़ और दिसंबर में 59 करोड़ खुराक उपलब्ध होगी।

नड्डा ने बताया, ‘‘दिसंबर तक भारत के पास टीकों की लगभग 257 करोड़ की खुराक होंगी। सभी को टीकों की दोनों खुराक लगाने के लिए देश पूरी तरह तैयार है। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता भी इस महाअभियान में पूरी ताकत के साथ लगेगा और भारत को टीका युक्त और कोरोना मुक्त करके हटेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो