लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के डिप्टी पीएम ने कहा- भारत के बदलावकारी कदमों से निवेश के अवसर बढ़े हैं

By भाषा | Updated: October 5, 2019 06:52 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार मोदी ने दोनों नेताओं के साथ अपनी सार्थक बातचीत को याद किया और कीट से उन्हें उनकी ओर शुभकामनाएं देने को कहा।

Open in App

सिंगापुर के उप प्रधानममंत्री हेंग स्वी कीट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि भारत द्वारा उठाये गये ‘बदलावकारी कदमों’ से खासकर बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं।

सिंगापुर के वित्त मंत्री का कामकाज भी देख रहे कीट ने फिन टेक समेत प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत और उनके देश के बीच बढ़ते सहयोग को विशेष रूप से सामने रखा।

कीट ने मोदी से भेंट कर उन्हें उनके प्रति सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन और प्रधानमंत्री के मिनिस्टर एमिरेट्स गोह चोक टोंग द्वारा उनके प्रति व्यक्त किये गये सम्मान से अवगत कराया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार मोदी ने दोनों नेताओं के साथ अपनी सार्थक बातचीत को याद किया और कीट से उन्हें उनकी ओर शुभकामनाएं देने को कहा।

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में पिछले महीने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर प्रधानमंत्री लूंग की सराहना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘ उपप्रधानमंत्री कीट ने भारत सरकार द्वारा उठाये गये बदलावकारी कदमों का जिक्र किया और कहा कि फलस्वरूप भारत के बुनियादी ढांचे में निवेश के अवसर बढ़े हैं।

उन्होंने फिनटेक समेत प्रौद्यागिकी के क्षेत्र में भारत और सिंगापुर के बीच बढ़ते सहयोग का विशेष उल्लेख किया।’’ मोदी ने दोनों देशों के बीच बढ़ते निवेश एवं व्यापर संबंधों पर खुशी प्रकट की और कहा कि सिंगापुर में रूपे कार्ड एवं भीम एप से वित्तीय लेन-देन में सहूलियत बहुत बढ़ी है।

टॅग्स :मोदी सरकारमोदीनरेंद्र मोदीसिंगापुरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ