लाइव न्यूज़ :

भारत में जल्द दम तोड़ेगा कोरोना वायरस! पिछले 11 दिनों में आए इन आंकड़ों ने जगाई नई उम्मीद

By विनीत कुमार | Updated: September 28, 2020 13:51 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या अब 50 लाख से ज्यादा हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में देश में 82,170 नए मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 50 लाख के पार हुईदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 82.58 प्रतिशत, मृत्यु दर घटकर 1.57 प्रतिशत

भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले कई दिनों से भारत में कोरोना से 80 से 90 हजार के करीब नए मामले सामने आ रहे हैं लेकिन इसी बीच ठीक हो रहे मरीजों की संख्या ने नई उम्मीद जगाई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 11 दिनों में बी 10 लाख लोग कोरोना महामारी से ठीक हो चुके है। यही नहीं, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक्टिव मरीजों के मुकाबले पांच गुना अधिक हो गई है।

देश में अभी 9 लाख के करीब एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में एक्टिव केस अब 9 लाख 62 हजार 640 रह गए हैं। वहीं, ठीक होने वाले लोगों की संख्या 50, 01, 6521 हो गई है। देश में हालांकि, अब तक कोरोना 95,542 लोगों की जान ले चुका है। पिछले 24 घंट में ही (रविवार के आंकड़े) 1039 लोगों की मौत देश में कोरोना से हुई।

देश में एक्टिव मामले कुल मामलों का 15.85 प्रतिशत रह गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के कुल मामले अभी 60,74,702 हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 82.58 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं, मृत्यु दर घटकर 1.57 प्रतिशत रह गई है।

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 15 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार हो गया था। 

देश में कोविड-19 मामलों को एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, जबकि 10 लाख के पार जाने में 59 दिन अधिक लगे थे। 21 दिनों में मामले 10 लाख से 20 लाख तक पहुंच गए। इसके बाद 30 लाख पार होने में 16 और दिन लगे, फिर 13 दिन में ममाले 40 लाख के पार हो गए। देश में 50 लाख का आंकड़ा पार करने में 11 और दिन लगे और फिर अगले 12 दिन में संक्रमण के मामले 60 लाख को पार कर गए।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण