लाइव न्यूज़ :

अनिश्चितताओं, वर्तमान परिस्थितियों में भारत को अपनी तैयारियां पूरी रखनी चाहिए : राजनाथ

By भाषा | Updated: August 28, 2021 21:11 IST

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि वर्तमान समय में ‘‘अनिश्चितताओं और उथल-पुथल’’को देखते हुए भारत को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। वह करीब दो हफ्ते पहले अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद सुरक्षा स्थितियों के संदर्भ में बात कर रहे थे। स्वदेश निर्मित तटरक्षक पोत को राष्ट्र को सौंपने के बाद उन्होंने हिंद महासागर की चुनौतियों का जिक्र किया। इस क्षेत्र में भारत और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ रही है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘दुनिया में हो रहे बदलाव हमारे लिए अकसर चिंता की बात हो जाते हैं। एक देश के रूप में हमें दुनिया के इन अनिश्चित एवं उथल-पुथल वाले माहौल में हमेशा तैयारियां पूरी रखनी चाहिए।’’ अफगानिस्तान में संभावित आतंकवाद के बढ़ने और पाकिस्तान के रास्ते इसके जम्मू-कश्मीर तक पहुंचने की बढ़ती चिंताओं के बीच उनका यह बयान आया है। सिंह ने कहा, ‘‘दुनिया आज काफी तेजी से बदल रही है। देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और व्यावसायिक संबंधों में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। दूसरे देश से आने वाली अगली खबर के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश इन बदलावों से अछूता नहीं रह सकता। यह हम जैसे देशों पर ज्यादा लागू होता है, हमारे हित हिंद महसागार से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।’’ हिंद महासागर में चीन की सेना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारतीय नौसेना अपनी उपस्थिति में विस्तार कर रही है। सिंह ने कहा, ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र में दुनिया के दो तिहाई से अधिक तेल का परिवहन होता है, एक-तिहाई सामान की ढुलाई होती है और आधा से ज्यादा कंटेनर परिवहन होता है जो दुनिया के हितों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा कि आज की बदलती दुनिया में इस क्षेत्रों में भी निश्चित तौर पर असर होगा। हमें हर वक्त सतर्क रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप