देश में 1515 IAS अधिकारियों की कमी, जम्मू कश्मीर में 137 की जगह केवल 59 IAS, केंद्र ने संसद में दी जानकारी

By विशाल कुमार | Published: March 24, 2022 10:08 AM2022-03-24T10:08:40+5:302022-03-24T10:10:51+5:30

देश भर में आईएएस अधिकारियों के लिए 6,746 पद हैं। तमिलनाडु में सबसे अधिक आईएएस अधिकारी (कुल संख्या का 85 फीसदी) हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में 84 फीसदी प्रत्येक में हैं।

india-short-of-1515-ias-officers-in jk only 59 instead of 137 centre-tells-parliament | देश में 1515 IAS अधिकारियों की कमी, जम्मू कश्मीर में 137 की जगह केवल 59 IAS, केंद्र ने संसद में दी जानकारी

देश में 1515 IAS अधिकारियों की कमी, जम्मू कश्मीर में 137 की जगह केवल 59 IAS, केंद्र ने संसद में दी जानकारी

Highlightsदेश भर में आईएएस अधिकारियों के लिए 6,746 पद हैं।प्रतिनियुक्ति आईएएस की संख्या 2011 में 309 से घटकर जनवरी 2022 तक 223 हो गई है।जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकारें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों को नहीं भेज रही हैं।

नई दिल्ली: 1515 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की कमी है, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को संसद को बताया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 59 आईएएस अधिकारी हैं, जबकि इसमें 137 अधिकारी होने चाहिए।

देश भर में आईएएस अधिकारियों के लिए 6,746 पद हैं। तमिलनाडु में सबसे अधिक आईएएस अधिकारी (कुल संख्या का 85 फीसदी) हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में कुल संख्या का 84 फीसदी है।

सिंह ने आईएएस अधिकारियों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र की पहल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षाओं के माध्यम से अधिकारियों की वार्षिक भर्ती 180 तक बढ़ा दी गई है। 

2020 से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों की भर्ती 150 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। सिंह ने कहा कि रिक्तियों को राज्य सेवाओं से शामिल करके भरा गया है। राज्य सरकारें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारियों को नहीं भेज रही हैं।

प्रतिनियुक्ति के लिए उपलब्ध आईएएस अधिकारियों की संख्या 2011 में 309 से घटकर जनवरी 2022 तक 223 हो गई है।

Web Title: india-short-of-1515-ias-officers-in jk only 59 instead of 137 centre-tells-parliament

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे