लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोविड-19 टीके की छह लाख डोज की पहली खेप घाना भेजी

By भाषा | Updated: February 24, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी भारत ने कोविड-19 टीके की छह लाख डोज की पहली खेप बुधवार को अफ्रीकी देश घाना के लिए रवाना की।

यूनिसेफ के सहयोग से कोवैक्स समझौते के तहत घाना को टीके की डोज भेजी जा रही है। इस समझौते में कुल 92 देश शामिल हैं।

यूनिसेफ भारत की प्रतिनिधि यासमिन अली हक ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में बने कोविड-19 टीके की छह लाख डोज पुणे से मुंबई और दुबई के रास्ते घाना भेजी गई हैं।

हक ने बताया, ‘‘डोज भारतीय समयानुसार दोपहर में घाना पहुंच जाएगी। आने वाले सप्ताह में पश्चिम अफ्रीकी देश कोट डे’आइवरी को भी टीके के डोज मिलेंगे। कोवैक्स सुविधा के लाभार्थी 92 देशों में से 85 देश कम या मध्य आय वाले हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के करीब 100 देशों में (टीके के) दो अरब डोज की आपूर्ति करने के हमारे लक्ष्य की यह शुरुआत है। हमारा लक्ष्य मार्च तक आठ करोड़ और दिसंबर तक दुनिया भर में दो अरब डोज की आपूर्ति का है। हमारा लक्ष्य विशेष रूप से कम और मध्यम आय वाले देश हैं। इसका उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और कमजोर/संवेदनशील लोगों की सुरक्षा करना है।’’

उन्होंने कहा कि यूनिसेफ का लक्ष्य साल के अंत तक दुनिया भर में एक अरब सीरिंज बांटने का है और इनमें से 52 करोड़ सीरिंज 2020 में संस्था द्वारा एकत्र किए गए स्टॉक में से आएंगी। बाकी निर्माताओं से सीधे लाभार्थी देशों तक पहुंचेंगी।

लाभार्थियों की सूची उपलब्ध नहीं होने के कारण हक ने हालांकि यह नहीं बताया कि अगली खेप किस देश को भेजी जानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम