लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी, पिछले 24 घंटों में सामने आए करीब 7 हजार नए केस

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 1, 2022 09:38 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,915 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 16,864 रिकवरी और 180 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,915 नए मामले सामने आए हैं।वहीं, इस दौरान 16,864 रिकवरी और 180 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में देश में पिछले 24 घंटों में 6,915 नए मामले सामने आए हैं, जोकि सोमवार के मुकाबले 1098 मामले कम हैं। वहीं, अब देश में कुल मामलों की संख्या 4,29,31,045 हो गई है। इस दौरान भारत में पिछले 24 घंटों में 180 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 14 हजार 023 हो गया है। 

इसके अलावा देश में अभी भी 92,472 सक्रिय मामले मौजूद हैं। यही नहीं, कोविड-19 से अब तक 16,864 लोगों की रिकवरी हुई है। ऐसे में अब इस महामारी से कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,23,24,550 हो गया है। फिलहाल, मंगलवार तक 1,77,70,25,914 लोगों का कुल वैक्सीनेशन हो चुका है। बताते चलें कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के 8,013 नए मामले सामने आए थे।

वहीं, कल कोविड-19 से 119 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 13 हजार 843 हो गई थी। वहीं, इस दौरान कोविड-19 से 16,765 लोग रिकवर भी हुए थे। सोमवार को फिलहाल, सोमवार को दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.11 प्रतिशत दर्ज किया गया था। हालांकि, रविवार के मुकाबले कल दैनिक पॉजिटिविटी दर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट