लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटों में सामने आए 6 हजार से कम नए कोविड-19 केस, 289 लोगों की मौत, संक्रमण दर में मामूली गिरावट

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 5, 2022 09:35 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,921 नए मामले आए, 11,651 रिकवरी और 289 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,921 नए मामले सामने आए हैंवहीं, इस दौरान 11,651 इससे रिकवर हुए, जबकि 289 लोगों की कोरोना से मौत हुई

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,921 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में 4,29,57,477 कोविड-19 के कुल मामले हो गए हैं। वहीं, इस दौरान 11,651 लोगों की इससे रिकवरी हुई। ऐसे में कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,23,78,721 हो गया है। यही नहीं, पिछले 24 घंटों में 289 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 14 हजार 878 हो गई है। 

देश में अभी भी 63,878 सक्रिय मामले मौजूद हैं, जबकि इस दौरान डेली पॉजिटिविटी रेट 0.63 फीसदी रहा। बता दें कि शुक्रवार के मुकाबले आज कोविड-19 के नए मामलों में 475 की कमी दर्ज की गई है। कल भारत में कोविड-19 के 6,396 नए मामले सामने आए थे। यही नहीं, कल कुल मामलों की संख्या 4,29,51,556 हो गई थी। इस दौरान 13,450 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए थे, जिसके बाद कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,23,67,070 हो गया था। 

शुक्रवार को 201 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। फिलहाल, आज मरने वालों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, कल मरने वालों की संख्या 5 लाख 14 हजार 589 थी। इसके अलावा शुक्रवार को डेली पॉजिटिविटी रेट 0.69 फीसदी दर्ज किया गया था, जोकि शनिवार के मुकाबले थोड़ा सा ज्यादा है। बताते चलें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप