लाइव न्यूज़ :

कोरोना के नए मामलों में दर्ज की गई 13 प्रतिशत की कमी, संक्रमण दर घटा, 1.35 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 12, 2022 09:45 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 50,407 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,36,962 लोग ठीक हुए और 804 लोगों की मृत्यु हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 50,407 नए मामले सामने आए हैं।इस दौरान 1,36,962 लोग ठीक हुए और 804 लोगों की मृत्यु हुई। अब मरने वालों की संख्या 5 लाख 07 हजार 981 हो गई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 50,407 नए मामले सामने आए हैं, जोकि कल के मुकाबले 13 प्रतिशत कम हैं, जिसके बाद कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 6,10,443 हो गया है। वहीं, 1,36,962 लोग ऐसे भी रहे जो कोरोना वायरस से ठीक भी हुए, जबकि इससे 804 लोगों की मृत्यु भी हुई। इसके बाद अब मरने वालों की संख्या 5 लाख 07 हजार 981 हो गई है। इस दौरान दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48 प्रतिशत रहा, जो शुक्रवार के मुकाबले कम है।

बता दें कि शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 58,077 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या अब 42,536,137 हो गई थी। कल भारत में 697,802 सक्रिय मामले मौजूद थे। यही नहीं, शुक्रवार को 150,407 लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक भी हुए थे, जिसके बाद इस बीमारी से कुल ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 41,331,158 हो गया था। हालांकि, कल 657 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई थी। इसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 07 हजार 177 हो गया था। वहीं, इस दौरान दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.89 रहा।

पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के नए केस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।  मालूम हो, गुरुवार को कोविड-19 के 67,084 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 4,24,78,060 हो गया था। इसके अलावा गुरुवार को 1,241 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 5 लाख 06 हजार 520 हो गई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर