लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के मामलों में हुई 3.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 24 घंटे में भारत में कम हुए कोरोना के नए केस, 488 लोगों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 22, 2022 09:59 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,37,704 नए मामले आए और 2,42,676 रिकवरी हुईं और 488 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,37,704 नए मामले आएपिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 2,42,676 लोगों की रिकवरी हुईवहीं, 488 लोगों की कोरोना से मौत हुई है

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी का कहर देश में जारी है। ऐसे में कोरोना मामलों में आज कमी देखी गई है, जिससे देशवासी थोड़ी सी राहत की सांस ले सकते हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,37,704 नए मामले आए हैं जो कल यानि शुक्रवार से 9,550 कम हैं। वहीं दैनिक संक्रमण दर भी कल के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। शुक्रवार को यह 17.94 प्रतिशत था, जबकि आज ये 17.22 प्रतिशत है। 

इस बीच पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 488 लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 88 हजार 884 हो गई है। देश में इस समय 21,13,365 सक्रिय मामले मौजूद हैं, जबकि 2,42,676 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। वहीं, अब तक ओमीक्रोन के कुल 10,050 मामले हो गए हैं। कल के मुकाबले ओमीक्रोन के मामलों में 3.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में 48,270 नए मामले, 52 और मरीजों की मौत

बता दें कि शुक्रवार को यह आंकड़ा काफी डराने वाला था। कल देशभर से कोरोना संक्रमण के 3,47,254 नए मामले सामने आए थे, गुरुवार के मुकाबले 29,722 ज्यादा थे। वहीं दैनिक संक्रमण दर भी 16.41 प्रतिशत से ऊपर उठकर 17.94 प्रतिशत हो गया था, जबकि कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा भी डराने वाला था। कल कुल 703 लोगों की मृत्यु हुई थी। वहीं, कल ओमीक्रोन के कुल 9,692 मामले हो गए थे। हालांकि, आज भी इसमें इजाफा देखा गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो