महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में 48,270 नए मामले, 52 और मरीजों की मौत

By अनिल शर्मा | Published: January 22, 2022 07:33 AM2022-01-22T07:33:14+5:302022-01-22T07:37:48+5:30

पिछले 24 घंटे के दौरान मुंबई सर्कल में 27, नासिक में सात, पुणे में छह, अकोला में पांच मरीजों की मौत हुईं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,64,388 है। 

Corona in maharashtra raised concern 48,270 new cases in a day 52 more patients died | महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में 48,270 नए मामले, 52 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में 48,270 नए मामले, 52 और मरीजों की मौत

Highlightsएक दिन पहले की तुलना में 2,073 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गईराज्य में ओमीक्रोन की कुल संख्या 2,343 हो गई हैराज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,64,388 है

मुंबईः महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 48,270 नए मामले सामने आये जिनमें ओमीक्रोन के 144 मामले शामिल हैं। वहीं 52 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। संक्रमण के मामलों में एक दिन पहले की तुलना में 2,073 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 74,20,027 जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,42,023 हो गई। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 42,391 और मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दे दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 70,09,823 हो गई। वर्तमान में 23,87,593 व्यक्ति घर पर पृथक-वास में हैं जबकि 3,357 लोग संस्थागत पृथक-वास में हैं।

पुणे शहर में शुक्रवार को 8,464 नये मामले सामने आए जबकि मुंबई में 5,008 नए मामले सामने आए। राज्य में ओमीक्रोन के 144 नए रोगियों में से पुणे नगर निगम (पीएमसी) में 124 मामले सामने आये। राज्य में ओमीक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,343 हो गई है, जिनमें से 1,171 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान मुंबई सर्कल में 27, नासिक में सात, पुणे में छह, अकोला में पांच मरीजों की मौत हुईं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,64,388 है। 

Web Title: Corona in maharashtra raised concern 48,270 new cases in a day 52 more patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे