लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटों में कोरोना केसों में दर्ज की गई मामूली बढ़ोतरी, सामने आए 30757 नए मामले, संक्रमण दर भी बढ़ा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 17, 2022 09:51 IST

पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 30,757 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 541 लोगों की मृत्यु हुई जबकि 67,538 डिस्चार्ज हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 30,757 नए मामले सामने आए हैंइस दौरान 541 लोगों की मृत्यु हुई जबकि 67,538 डिस्चार्ज हुए हैं

नई दिल्ली: देश कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 30,757 नए मामले ज्यादा आए हैं। ऐसे में बुधवार के मुकाबले नए केस में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस से 541 लोगों की मौत हुई। यही नहीं, 67,538 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या अब 4,19,10,984 हो गई है। 

फिलहाल, भारत में अभी भी 3 लाख 32 हजार 918 सक्रिय मामले मौजूद हैं। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत रहा। बताते चलें कि बुधवार को कोरोना संक्रमण के 30,615 नए मामले सामने आए थे, जोकि मंगलवार के मुकाबले 11 प्रतिशत ज्यादा थे। इसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 4,27,23,558 हो गया था। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन कल इन आंकड़ों में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ। बुधवार को देश में 3,70,240 सक्रिय मामले मौजूद थे।

वहीं, कल 82,988 लोगों की कोविड-19 से रिकवरी हुई थी, जिसके बाद कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी करने वालों की संख्या 4,18,43,446 हो गई थी। इसके अलावा 514 लोगों की कोरोना महामारी से मौत भी हुई थी। ऐसे में बुधवार को मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 09 हजार 872 हो गई थी। इस दौरान दैनिक संक्रमण दर 2.45 प्रतिशत रहा। मालूम हो, आज बुधवार की तुलना में दैनिक संक्रमण दर में भी मलूमी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर