लाइव न्यूज़ :

कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार! पिछले 24 घंटे में 30 हजार से ज्यादा नए केस, 665 लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट 16.16 फीसदी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 26, 2022 09:47 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,85,914 नए मामले सामने आए हैं, जो मंगलवार के मुकाबले लगभग 30 हजार ज्यादा हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 665 मौतें और 2,99,073 रिकवरी दर्ज़ की गई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30 हजार से ज्यादा नए केस सामने आएभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,85,914 नए मामले दर्ज किए गएपिछले 24 घंटे में 665 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। इस बीच भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,85,914 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि कल के मुकाबले नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई। बुधवार को पिछले 24 घंटे में देश में 2,55,874 लाख नए केस सामने आए, जबकि यही आंकड़ा आज 2.85 के पार है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 665 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। 

ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2,99,073 रिकवरी दर्ज़ की गई, जबकि देश में अभी भी 22,23,018 सक्रिय मामले मौजूद हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 16.16% है। बताते चलें कि देश में अब तक 1,63,58,44,536 लोगों को वैक्सीन की डोज भी लगाई जा चुकी है। मालूम हो, मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 614 लोगों की मौत थी। मंगलवार को सामने आए आंकड़े में सोमवार के मुकाबले 50,190 कम केस दर्ज किए गए थे।

यही नहीं, मंगलवार को देश में दैनिक संक्रमण दर में भी कमी दर्ज की गई थी। यह सोमवार के 20.75 प्रतिशत से कम होकर 15.52 प्रतिशत हो गया था।यह सोमवार के 20.75 प्रतिशत से कम होकर 15.52 प्रतिशत हो गया था। वहीं, दिल्ली की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जल्द ही दिल्ली को पाबंदियों में ढील मिलेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर