लाइव न्यूज़ :

पिछले 24 घंटे में कम हुए कोविड-19 के नए मामले, संक्रमण दर में मामूली गिरावट, 255 लोगों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 26, 2022 09:49 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,499 नए मामले आए, 23,598 रिकवरी और 255 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,499 नए मामले सामने आए हैंइस दौरान 23,598 रिकवरी और 255 लोगों की कोरोना से मौत हुई

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 11,499 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 4,29,05,844 हो गया है। वहीं, इस दौरान 23,598 ऐसे भी रहे जो कोरोना से रिकवर हुए हैं। इसके बाद कुल रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या 4,22,70,482 हो गई है। फिलहाल, देश में अभी भी 1,21,881 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 255 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद इससे मरने वाले कुल लोगों की संख्या 5 लाख 13 हजार 481 हो गई है। वहीं, इस दौरान दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.01 प्रतिशत रहा, जबकि अब तक 1,77,17,68,379 का कुल वैक्सीनेशन हो चुका है। मालूम हो, शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कोरोना वायरस के 1667 मामले कम आए हैं। 

कल कोविड-19 के 13,166 नए मामले सामने आए थे। यही नहीं, इस दौरान 26,988 लोग कोरोना से ठीक हुए थे, जिसके बाद इससे रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 4,22,46,884 हो गई थी। इसके अलावा शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से 302 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में मरने वालों की संख्या 5 लाख 13 हजार 226 हो गई थी। कल दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.28 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर