लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan Conflict: भारत ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का दिया उचित और पर्याप्त जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2025 05:30 IST

Open in App

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम पर सहमति बनने के कुछ घंटों बाद, भारत ने पाकिस्तान द्वारा समझौते का बार-बार उल्लंघन किए जाने की पुष्टि की है।

देर रात प्रेस वार्ता में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच शाम को हुई संघर्ष विराम सहमति का "बार-बार उल्लंघन" हुआ है। मिसरी ने कहा, "यह आज पहले बनी सहमति का उल्लंघन है।" उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल इन उल्लंघनों का "पर्याप्त और उचित जवाब" दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, "हम इन उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हम पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने और स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान करते हैं।"

मिसरी ने आश्वासन दिया कि भारतीय सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने कहा, "उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटनाओं से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।"

टॅग्स :भारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप