लाइव न्यूज़ :

दिसंबर से शुरू हो सकती है भारत-नेपाल के बीच पहली ब्रॉड गेज रेल लाइन, बिहार से चलेगी यह ट्रेन

By भाषा | Updated: November 4, 2018 16:11 IST

यह ट्रेन बिहार में जयनगर से नेपाल में जनकपुर जोन के धनुषा जिले के कुर्था तक चलेगी । जय नगर कुर्था रेल खंड की लंबाई 34 किलोमीटर है ।

Open in App

भारत और नेपाल के बीच ब्रॉड गेज पर पहले यात्री ट्रेन के इस साल दिसंबर में शुरू होने की संभवना है । रेलवे के सूत्रों ने इसकी जानकारी यहां दी ।

यह ट्रेन बिहार में जयनगर से नेपाल में जनकपुर जोन के धनुषा जिले के कुर्था तक चलेगी । जय नगर कुर्था रेल खंड की लंबाई 34 किलोमीटर है ।

सूत्रों ने बताया कि जयनगर में संभवत: एक आव्रजन चेक नाका बनाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी आव्रजन ब्यूरो या राज्य सरकार की होगी। इस रास्ते से आनेजाने के लिए भारतीय और नेपाली नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं होगी।

नेपाली अधिकारियों ने रेलवे को सूचित किया है कि यह सेक्शन चार यात्राओं के लिए खुला रहेगा और आठ से 16 घंटे की शिफ्ट में काम करेगा।

इसरूट पर पहली ट्रेन यात्री गाड़ी होगी, लेकिन नेपाल के अधिकारियों का कहना है कि वे यात्री और माल गाड़ी दोनों चलाना चाहते हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि नेपाल इस रूट के लिए भारत से रैक, कोच और अन्य चीजें लीज पर ले रहा है।

विदेश मंत्रालय की इस संबंध में रेलवे और नेपाल सरकार तथा अन्य पक्षकारों के साथ अंतर-मंत्रालयी स्तर की कई बातचीत हुई है। इस संबंध में अभी और बैठक होने की संभावना है।

इसे नेपाल के साथ रेल यातायात संपर्क जोड़ने के चीन के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। नेपाल और भारत के बीच चार अलग अलग स्थानों पर रेलवे लाइन बिछाने की योजना है, इनमें से एक रक्सौल को काठमांडू से जोड़ने वाला है ।  

टॅग्स :भारतीय रेलनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट