लाइव न्यूज़ :

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हुई 'इंडिया' की बैठक

By आकाश चौरसिया | Updated: December 5, 2023 11:55 IST

शीतकालीन सत्र के पहले 'इंडिया' गठबंधन की बैठक हुई। इसका नेतृत्व खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे थे। इस अवसर पर 'आप' सांसद राघव चड्ढा, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, वहीं कांग्रेस की ओर से लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश भी बैठक में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देशीतकालीन सत्र से पहले इंडिया गठबंधन की हुई बैठकबैठक में गठबंधन के सभी दल शामिल हुएवहीं, दूसरी तरफ शीतकालीन सत्र अब शुरु हो गया है

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में 'इंडिया' के अंर्तगत गठबंधन के नेताओं ने बैठक की। इस बैठक को खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाया था। इस मौके पर 'आप' सांसद राघव चड्ढा, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, वहीं कांग्रेस की ओर से लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश भी बैठक में शामिल हुए। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद पहुंच गई हैं। 

जबकि, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मंगलवार को स्थगन प्रस्ताव नोटिस लोकसभा में दिया था और मांग की थी कि कतर में भारतीय नौसेना के जवानों को सुनाई गई उनकी मौत की सजा पर भी बहस हो। 

तिवारी ने अपने नोटिस में कहा, कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बिरेंद्र कुमार वर्मा, कप्तान सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पुरेंद्रु तिवारी, कमांडर सुगुनाकार पाकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और सेलर रागेश जिन्हें 26 अक्टूबर, 2023 को कतर की अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। उन्होंने इसमें ये भी कहा कि वो इस मुद्दे को अगस्त 2022 से संसद के अंदर और बाहर उठा रहे हैं। लेकिन पिछले 14 महीने से सरकार इस पर जवाब नहीं दे रही है। 

केंद्र सरकार इस सत्र में जम्मू और कश्मी आरक्षण (संशोधन) बिल, 2023 और जम्मू और कश्मीर (पुर्नगठन) बिल, 2023 लोकसभा में मंगलवार को पेश करेगी। दोनों ही बिल को गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में स्वीकृति के लिए पेश करेंगे। जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) बिल, 2023 को सरकार ने लोकसभा में 26 जुलाई, 2023 को पेश कर चुकी है। इसके जरिए जम्मू और कश्मीर आरक्षण एक्ट 2004 को संशोधित करने की बात है। 

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन संसद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया।इनके अलावा आज शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद पहुंचीं।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसदParliament House
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील