लाइव न्यूज़ :

Corona Update: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 4575 नए मामले, 145 लोगों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 9, 2022 10:01 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,575 नए मामले आए हैं। वहीं, इस दौरान 46,962 सक्रिय मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,575 नए मामले आए हैं। वहीं, इस दौरान 46,962 सक्रिय मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली: भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,575 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 42,975,883 हो गया है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 145 लोगों की मौत हुई। ऐसे में इससे मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 5 लाख 15 हजार 355 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नए बुलेटिन के अनुसार, अभी देश में सक्रिय मामले 46,962 हैं, जिसमें कुल संक्रमण का 0।11 प्रतिशत शामिल था।

वहीं, कोरोना संक्रमण से अब तक 7,146 रिकवर हो चुके हैं। इसके बाद कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,24,13,566 हो गया है। अभी रिकवरी रेट 98।69 प्रतिशत है। इस दौरान डेली पॉजिटिविटी रेट 0.51 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.62 प्रतिशत रहा। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,986 मामलों की कमी दर्ज की गई है। 

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 179.33 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर