लाइव न्यूज़ :

'भारत हिंदू राष्ट्र है, अखंड भारत होकर रहेगा', बोले योगी आदित्यनाथ, मौलाना मदनी के बयान पर कही ये बात

By शिवेंद्र राय | Updated: February 15, 2023 16:07 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अखंड भारत, पाकिस्तान और मौलाना मदनी के ओम और अल्लाह वाले बयान जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। सीएम योगी ने कहा कि भारत का कोई व्यक्ति हज के लिए जाता है तो उसका संबोधन हिंदू से होता है, वो हिंदू नाम से जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू कोई मजहब, संप्रदाय नहीं है,यह एक सांस्कृतिक शब्दावली है - योगी आदित्यनाथपाकिस्तान धरती पर बोझ है, खुद को भारत में मिला ले - योगी आदित्यनाथमदनी साहब की बात को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए - योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 15 फरवरी को एक कार्यक्रम में कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है और आगे भी रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अखंड भारत, पाकिस्तान और मौलाना मदनी के ओम और अल्लाह वाले बयान जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए सीएम योगी ने हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर कहा, "हिंदू कोई मजहब, संप्रदाय नहीं है। यह एक सांस्कृतिक शब्दावली है जो हर नागरिक पर फिट बैठती है। भारत का कोई व्यक्ति हज के लिए जाता है तो उसका संबोधन हिंदू से होता है, वो हिंदू नाम से जाना जाता है। वहां भारत से जाने वाले शख्स को न मुस्लिम, न हाजी कहा जाता है, वो वहां हिंदू बुलाया जाता है। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उस परिपेक्ष्य में अगर आप देखें तो भारत हिंदू राष्ट्र ही है। यह कोई जातिसूचक, मजहब सूचक शब्द नहीं है। भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा।"

अखंड भारत के मुद्दे पर सीएम योगी ने कहा,  "पाकिस्तान धरती पर बोझ है, खुद को भारत में मिला ले। अखंड भारत तो होकर ही रहेगा।" इसके अलावा उन्होंने मौलना मदनी के ओम और अल्लाह वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिस पर खूब विवाद हुआ था। योगी आदित्यनाथ ने  कहा,  "मदनी साहब बुजुर्ग हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। लेकिन गलती उनकी नहीं है। वह तो वही बोलेंगे, जो उन्हें पढ़ाया गया है। उन्होंने यही सब पढ़ा ही है। जिसने दुनिया देखी ही नहीं है, वह तो यही कहेगा। जिन लोगों को हम उंगली पर गिन सकते हैं, कितने दिन का है उनका इतिहास, वह हमें प्राचीनता के बारे में बताएंगे। पौराणिकता के बारे में बताएंगे। तो फिर यह सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "मदनी साहब ने बोल दिया तो बोल दिया। अब मुझे लगता है कि उनकी बात को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।"

बता दें कि जमीअत-उलमा-ए-हिंद के 34वें आम अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी ने मंच से कहा था,  "मैंने बड़े-बड़े धर्मगुरुओं से पूछा कि जब कोई नहीं था, न श्री राम थे, न ब्रह्मा थे, न शिव थे, जब कोई नहीं था, तब सवाल पैदा होता है कि मनु पूजते किसे थे? कोई कहता है कि शिव को पूजते थे। लेकिन उनके पास इल्म नहीं है। बहुत कम लोग ये बताते हैं कि जब कुछ नहीं था दुनिया में तो मनु ओम को पूजते थे। तब मैंने पूछा कि ओम कौन है? बहुत से लोगों ने कहा कि ये हवा है जिसका कोई रूप नहीं है। कोई रंग नहीं है। वो दुनिया में हर जगह है उन्होंने आसमान बनाया, उन्होंने ज़मीन बनाई। मैंने कहा कि अरे बाबा, इन्हीं को तो हम 'अल्लाह' कहते हैं। इन्हीं को तो तुम 'ईश्वर' कहते हो। फारसी बोलने वाले 'खुदा' कहते हैं। अंग्रेजी बोलने वाले 'गॉड' कहते हैं। इसका मतलब ये है कि मनु यानी आदम, ओम यानी अल्लाह को पूजते थे।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथपाकिस्तानMaulana MadaniJamiat Ulema-e-HindBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र