लाइव न्यूज़ :

भारत के पास ड्रोन के निर्यात, युद्धपोतों के रखरखाव की सेवा उपलब्ध कराने का अवसर है: नौसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: November 10, 2020 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास हिन्द महासागर क्षेत्र (आईओआर) में ड्रोन के निर्यात, सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाएं और युद्धपोतों के रखरखाव तथा मरम्मत संबंधी सेवा उपलब्ध कराने का अवसर है।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि मुख्यत: गश्ती जलयानों के निर्माण के लिए भारतीय उद्योग और अन्य देशों के बीच, खासकर आईओआर में भागीदारी मॉडल की संभावना तलाशी जा सकती है।

सिंह ने रक्षा मुद्दों संबंधी पोर्टल ‘भारतशक्ति डॉट इन’ द्वारा आयोजित सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि युद्धपोतों को समय-समय पर रखरखाव और मरम्मत की आवश्यकता होती है और यदि उन्हें इसके लिए अपने गृह बंदरगाह लौटना हो तो इसमें समय और पैसा लगता है।

उन्होंने कहा कि आईओर में 40 देशों से लगभग 70 युद्धपोत किसी भी समय संचालित हो रहे हैं और इनमें से कुछ अपने गृह देशों से दूर हैं।

सिंह ने कहा कि भारत के पास आईओआर में ड्रोन के निर्यात, सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाएं और युद्धपोतों के रखरखाव तथा मरम्मत संबंधी सेवा उपलब्ध कराने का अवसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी