लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 1.71 लाख हुई, संक्रमण दर 5.50 फीसदी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या कम होकर 1,71,686 रह गई है जो कुल संक्रमितों की संख्या का 1.60 प्रतिशत हैं। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की दर कम होकर 5.50 फीसदी रह गई है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 19.5 करोड़ (19 करोड़ 50 लाख 81 हजार 079) नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से सात लाख 42 हजार 306 जांच बृहस्पतिवार को की गईं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय संक्रमण दर घटकर 5.50 फीसदी रह गई है।’’

इसने कहा कि भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर मामलों की संख्या 7,768 है, जो दूसरे देशों के मुकाबले काफी कम है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘जर्मनी, रूस, इटली, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका में यह संख्या काफी अधिक है।’’

इसने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर मामले राष्ट्रीय औसत (7768) से कम हैं।

इसने कहा कि देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 28 जनवरी की सुबह आठ बजे तक करीब 30 लाख (29,28,053) लाभार्थियों को कोरोना वायरस रोधी टीके लगाए गए।

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे में 10,205 सत्रों के दौरान 5,72,060 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए। इसने कहा कि अभी तक 57,878 सत्र आयोजित किए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘प्रति दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।’’ इसने कहा कि जितने लोगों को अभी तक टीका लगाया गया है उनमें 72.46 फीसदी लाभार्थी दस राज्यों से हैं।

उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक संख्या में लाभार्थियों को टीके लगाए गए। इसके बाद कर्नाटक और राजस्थान का नंबर आता है।

भारत में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,03,94,352 है। पिछले 24 घंटे में कुल 18,855 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 20,746 रोगी ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से अंतिम जानकारी मिलने तक वहां संक्रमण के 6,451 मामले सामने आए हैं। 6,479 लोगों को छुट्टी दी गई और 35 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों में यह इजाफा जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर संक्रमण, ठीक होने और मौत के मामलों का मिलान करने के चलते हुआ है।

मंत्रालय ने बताया कि ठीक होने के 83.36 प्रतिशत मामले सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़ में एक दिन में सबसे अधिक 6,479 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा केरल में 24 घंटे के दौरान 5,594 और महाराष्ट्र में 3,181 लोग संक्रमण से उबरे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में से 85.73 फीसदी पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं और कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 6451 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा, ''जैसा कि ऊपर बताया गया है कि आंकड़ों में यह इजाफा जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर संक्रमण, ठीक होने और मौत के मामलों का मिलान करने के चलते हुआ है। ''

मंत्रालय ने कहा , छत्तीसगढ़ के बाद केरल में संक्रमण के सबसे अधिक 5,771 नए मामले सामने आए। इसके अलावा महाराष्ट्र में 2,889 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे के दौरान मौत के 163 मामले सामने आए हैं। मौत के 85.89 प्रतिशत मामले आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 50 रोगियों की मौत हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में 35 और केरल में 19 रोगियों की जान चली गई है।

मंत्रालय ने कहा कुल मिलाकर 19 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में प्रति दस लाख की आबादी पर मृतकों की संख्या राष्ट्रीय औसत (112) से कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम