लाइव न्यूज़ :

भारत ने पीएलए के सैनिक को चीन को सौंपा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 15:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में तीन दिन पहले पकड़े गए एक चीनी सैनिक को सोमवार को चीन को सौंप दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि चीन की जनमुक्ति सेना (पीएलए) के सैनिक को शुक्रवार सुबह पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो के दक्षिणी किनारे वाले क्षेत्र में पकड़ा गया था। चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय हिस्से में आ गया था।

सूत्रों ने बताया कि पूर्वी लद्दाख में पूर्वाह्न 10 बजकर 10 मिनट पर चुशूल-मोल्दो सीमा स्थल पर सैनिक को चीन को सौंप दिया गया।

सूत्रों ने कहा, ''आठ जनवरी को पकड़े गए पीएलए के सैनिक को सोमवार पूर्वाह्न 10 बजकर 10 मिनट पर चुशुल मोल्दो में चीन को सौंप दिया गया। ''

पिछले आठ महीने से ज्यादा समय से पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच गतिरोध चल रहा है। पैंगोंग झील वाले क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच झड़प के बाद पिछले साल मई में यह गतिरोध शुरू हुआ था।

सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा था ‘‘पीएलए का सैनिक एलएसी पार कर अवैध रूप से घुसा था। इस क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों ने उसे हिरासत में ले लिया था। चीनी सैनिकों के अभूतपूर्व जमावड़े और तैनाती के चलते पिछले वर्ष तनाव उत्पन्न होने के बाद दोनों ओर से सैनिक एलएसी पर तैनात किये गए हैं।’’

भारतीय सेना द्वारा सैनिक को पकड़े जाने के बाद चीन ने शनिवार को उसे तत्काल रिहा करने की मांग की थी।

बीते तीन महीने में भारत द्वारा चीन के सैनिक को पकड़कर छोड़ने का यह दूसरा वाकया है।

पिछले साल 19 अक्टूबर में पीएलए का कॉरपोरल वांग या लोंग वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ''भटक'' गया था, जिसे भारतीय सैनिकों ने पकड़ लिया था। कॉरपोरल को प्रोटोकॉल के अनुसार चुशुल-मोल्दो सीमा स्थल पर चीन को सौंप दिया गया था।

एलएसी पर पैंगोंग झील के आसपास के इलाके में बीते कुछ महीने से तनाव बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब