लाइव न्यूज़ :

भारत, गाम्बिया ने द्विपक्षीय सहयोग मजबूत बनाने के लिये समझौते पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: November 5, 2021 13:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर भारत और गाम्बिया ने दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर सामान्य ढांचा समझौते तथा राजनयिक एवं आधिकारिक पासपोर्ट धारकों को वीजा में छूट देने के लिये समझौते पर हस्ताक्षर किये तथा कारोबार एवं विकास सहयोग सहित विविध क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की 1-3 नवंबर तक गाम्बिया की यात्रा के दौरान इन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।

बयान में कहा गया है कि गाम्बिया के आग्रह पर 5 लाख डालर के अनुदान को पुननिर्धारित करते हुए इसका उपयोग डायलिसिस मशीन की खरीद के लिये करने की घोषणा की गई ।

इस यात्रा के दौरान, गाम्बिया के विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री डा. मामादाउ टंगारा और विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक डाक टिकट का डिजाइन जारी किया ।

गौरतलब है कि मुरलीधरन 1-3 नवंबर तक गाम्बिया की यात्रा पर थे । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 जुलाई से 1 अगस्त 2019 तक गाम्बिया की यात्रा की थी ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान मुरलीधरन ने गाम्बिया के राष्ट्रपति अदामा बारो से भेंट की । मुरलीधरन ने वहां के विदेश मंत्री डा. मामादाउ टंगारा के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा की और इसे आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत् चर्चा की ।

विदेश राज्य मंत्री ने बांजूल में गाम्बिया के नेशनल असेम्बली भवन परिसर का दौरा किया जो रिण सुविधा के तहत पश्चिम अफ्रीका में महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने भारत की रिण सुविधा के तहत निर्माणाधीन दो अन्य परियोजनाओं का भी दौरा किया जिनमें से एक विद्युतीकरण विस्तार संबंधी परियोजना और दूसरा जल से जुड़ी परियोजना है।

बयान के अनुसार, मुरलीधरन ने काचीकली संग्रहालय और यूनिवर्सिटी आफ द गाम्बिया का भी दौरा किया जो गाम्बिया सरकार की परियोजना है और इसका निर्माण एक भारतीय कंपनी कर रही है।

विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी