लाइव न्यूज़ :

corona vaccination mark: भारत ने 60 करोड़-टीकाकरण का आंकड़ा पार किया, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2021 18:17 IST

corona vaccination mark: देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदेश को 30 करोड़ से 40 करोड़ तक के आंकड़े पर पहुंचने में 24 दिन लगे।छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 20 दिन और लगे।60 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 19 दिन और लगे।

corona vaccination mark: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में दी गईं कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों की संख्या बुधवार को 60 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

 

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘सबको टीका, मुफ्त टीका’ पहल के तहत, भारत ने 60 करोड़-टीकाकरण का आंकड़ा पार किया। सभी को बधाई!’’ मंत्री ने कहा कि भारत को 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे थे और इसके बाद 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन तथा 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन और लगे थे।

मांडविया ने बताया कि देश को 30 करोड़ से 40 करोड़ तक के आंकड़े पर पहुंचने में 24 दिन लगे तथा फिर छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 20 दिन और लगे जबकि 60 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 19 दिन और लगे।

देशभर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीका लगाया गया था और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) का टीकाकरण शुरू किया गया था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ था।

देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था। सरकार ने फिर एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी पात्र लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया था। 

टॅग्स :स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारकोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील