लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 38,164 नए मामले, 499 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 19, 2021 09:46 IST

Cornavirus Update: भारत में कोरोना के एक्टिव मामले घटकर अब 4.21 लाख के करीब पहुंच गए है। वहीं, देश में 40 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना एक्टिव केस घटकर अब 4 लाख 21 हजार 665 पहुंच गए हैं कोरोना टीके के 40 करोड़ से ज्यादा डोज अभी तक देश में लगाए गए हैंमहाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, तमिलनाडु और केरल में कोरोना मामले अभी भी चिंताजनक

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 38,164 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में कोरोना महामारी से देश में 499 लोगों की मौत भी हो गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में 38,660 लोग महामारी से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में एक्टिव केस घटकर अब 4 लाख 21 हजार 665 पहुंच गए हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 14 हजार 108 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले साल से अब तक कोरोना से कुल 3 करोड़ 11 लाख 44 हजार 229 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें 3 करोड़ तीन लाख 8 हजार 456 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। वहीं देश में अब तक कोरोना टीके के कुल 40 करोड़ 64 लाख 81 हजार 493 डोज लगाए जा चुके हैं। 

इन पांच राज्यों में कोरोना ने बढ़ा रखी है चिंता

देश में महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, तमिलनाडु और केरल में कोरोना के आ रहे नए मामले अभी भी चिंता का सबब बने हुए हैं।

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13956 नए मामले सामने आए। वहीं, 81 लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस समय एक्टिव मामले एक लाख 25 हजार 41 है। वहीं अभी तक कुल 15,350 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में भी पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,000 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 180 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अभी 1,03,486 है। ऐसे ही तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,079 नए मामले सामने आए। राज्य में इस समय एक्टिव मामलों की संख्या 27,897 है। पिछले 24 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई।

असम में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,329 नए मामले सामने आए। वहीं, 15 लोगों की मौत हुआ। इस समय राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 16,468 है।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1708 नए मामले सामने आए जबकि 36 लोगों की मौत हुई है। यहां एक्टिव मामलों की संख्या अभी 29,291 है। वहीं, तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,079 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस समय एक्टिव मामलों की संख्या 27,897 है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं