लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 24 हजार से ज्यादा नए केस, 24 घंटे में 425 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2020 09:39 IST

Corona Update:भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले अब 7 लाख के करीब पहुंच गए हैं। अच्छी बात ये है कि इसमें 4 लाख से ज्यादा लोग अभी ठीक भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCorona Update: भारत में कोरोना से अब तक 19693 लोगों की जा चुकी है जानसंक्रमण के देश में अब तक 6 लाख 97 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, 4 लाख से ज्यादा हुए ठीक

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 24, 248 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अब तक कोरोना से कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 697413 जा पहुंची है। ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना से 24 हजार से ज्यादा नए मामले देश में सामने आए हैं। साथ ही देश में लगातार चौथे दिन संक्रमण के 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 425 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। 

भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 19693 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 253287 है। वहीं, 424432 लोग इस महामारी से ठीक/डिस्चार्च भी हुए हैं। वहीं, आईसीएमआर ने बताया है कि 5 जुलाई तक देश में 99,69,662 सैंपल टेस्ट हुए हैं। इसमें कल यानी रविवार को 1,80,596 सैंपल टेस्ट हुए हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,850 नए मामले सामने आए थे।

बता दें कि महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां रविवार को कोरोना के 6,555 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,06,619 तक पहुंच गया। वहीं, 151 और मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,822 हो गई। राज्य में शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 7,074 नए मामले सामने आए थे। 

दिल्ली में रैपिड एंटीजन जांच अनिवार्य

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने रविवार को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों को निर्देश दिया कि वे फ्लू जैसे लक्षणों और श्वसन संबंधी बीमारियों वाले सभी मरीजों और केन्द्र पर आने वाले हाई रिस्क वाले सभी लोगों की अनिवार्य रूप से रैपिड एंटीजन जांच करें। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से ये निर्देश जारी किए गए।

गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,505 नये मामले सामने आने के साथ कुल आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंच गया है। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी अब 3067 हो गई है। वहीं, संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 99,444 हो गये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाबिहार में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब