लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 27,409 नए मामले, 347 मरीजों की हुई मौत, 82 हजार से ज्यादा हुए ठीक

By विनीत कुमार | Updated: February 15, 2022 09:33 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 30 हजार से भी कम नए केस सामने आए हैं। वहीं 347 लोगों की मौत हुई है। देश में दैनिक संक्रमण दर अब 2.23 प्रतिशत रह गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 509358 हो गई है, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी।पिछले 24 घंटे में 82817 मरीज कोरोना से ठीक हुए, संक्रमण दर कम होकर 2.23 प्रतिशत रह गया है।देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 173 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है, पिछले 24 घंटे में लगाई गई 44 लाख से अधिक डोज।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की रफ्तार में कमी जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 27,409 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 347 और मरीजों की मौत कोरोना से इस अवधि में हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी की गई। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 509358 हो गई है।

संक्रमण दर देश में तीन प्रतिशत से नीचे

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर अब 2.23 प्रतिशत रह गया है। एक्टिव केस भी घटकर चार लाख 23 हजार 127 रह गए हैं। इसमें पिछले 24 घंटे में 55 हजार 755 की कमी आई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 41760458 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 82817 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए।

इस बीच देश में कोविड वैक्सीन की 173 करोड़ डोज भी लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 44 लाख 68 हजार 365 डोज लगाई गई। वहीं, देश में कोरोना की पहचान के लिए 12 लाख 29 हजार 536 सैंपल की जांच भी सोमवार को की गई।

मुंबई में 95 प्रतिशत सैंपल में ओमीक्रोन की पुष्टि

कोरोना के महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कम हो रहे मामलों के बीच मुंबई में कराए गए कुछ सैंपल के ताजा जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला है कि यहां 95 प्रतिशत मामले ओमीक्रोन वेरिएंट से जुड़े हैं। देश में कोरोना की तीसरी लहर के लिए जिम्मेदार ओमीक्रोन वेरिएंट ही है। 

बीएमसी के मुताबिक मुंबई के 190 सैंपल के कराए गए जीनोम सिक्वेंसिंग में 180 (94.74 प्रतिशत) सैंपल में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई। जिन 190 सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था, उसमें 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 21 लोगों में संक्रमण के लिए ओमीक्रोन वेरिएंट जिम्मेदार था।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील