लाइव न्यूज़ :

अफगान शहर कुंदुज में मस्जिद पर आतंकवादी हमले की भारत ने निंदा की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर उत्तर पूर्व अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले की भारत ने सोमवार को कड़ी निंदा की और अफगानिस्तान में आतंकवाद से लड़ने के महत्व को दोहराया।

हमले में 100 से अधिक लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हो गये।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरों के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने उस समय मस्जिद पर हमला किया जब जुमे की नमाज के लिए लोग वहां बड़ी संख्या में जमा हुए थे।

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘कुंदुज, अफगानिस्तान में एक शिया मस्जिद पर आतंकवादी हमले की भारत कड़ी निंदा करता है जिसमें 100 से अधिक अफगानों के मारे जाने तथा कई अन्य के घायल होने की खबर है। हम इस कठिन समय में मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हैं।’’

उसने कहा कि भारत ऐसे समय में अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है और उसे उम्मीद है कि हमला करने वालों को बहुत जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू