भारत ने बगदाद में हुए आत्मघाती बम हमले की निंदा की
By भाषा | Published: January 22, 2021 11:14 PM2021-01-22T23:14:16+5:302021-01-22T23:14:16+5:30
नयी दिल्ली, 22 जनवरी भारत ने इराक की राजधानी बगदाद में हुए आत्मघाती हमले की शुक्रवार को कड़ी निंदा की। इस हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ''भारत सरकार 21 जनवरी को बगदाद के तयारा चौक पर हुए आत्मघाती बम हमले की कड़ी निंदा करती है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं।''
उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों का पुरजोर विरोध करता है और इराक की सरकार तथा लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करता है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।