लाइव न्यूज़ :

नरम पड़े चीन के तेवर! लद्दाख में भारत के साथ तनातनी शुरू करने वाले पीएलए कमांडर को शी जिनपिंग ने हटाया

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2020 11:38 IST

चीन ने अपनी सेना के वेस्टर्न थिएटर कमांड में अहम बदलाव करते हुए जनरल झाओ जोंगकी को हटा कर जनरल झांग जुडोंग को तैनात किया है। इस बदलाव को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि चीन-भारत गतिरोध कम होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वी लद्दाख में भारत के साथ हाल में हुई झड़पों के पीछे जनरल झाओ जोंगकी को अहम रूप से जिम्मेदार कहा जाता हैजनरल झाओ जोंगकी की जगह अब जनरल झांग जुडोंग को किया गया भारतीय सीमा पर तैनातजनरल झांग जुडोंग की पहली बार भारतीय सीमा पर तैनाती हुई है, वहीं झाओ को भारत और भूटान के खिलाफ माना जाता रहा है

भारत और चीन के बीच लद्दाख में पिछले कई महीनों से जारी गतिरोध के बीत पहली बार ड्रैगन ने ठोस रूप से कदम पीछे हटाने के संकेत दिए हैं। दरअसल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी के वेस्टर्न थिएटर कमांडर जनरल झाओ जोंगकी को हटा कर जनरल झांग जुडोंग को तैनात किया है।

माना जाता है कि पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ हाल में हुई झड़पों के पीछे जनरल झाओ जोंगकी अहम रूप से जिम्मेदार हैं। चीन की ओर से सीमा पर तैनात उसकी सेना में इस बड़े बदलाव को भारत में उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार खास बात ये भी है कि जनरल झाओ की जगह लाए गए जनरल झांग जुडोंग इससे पहले कभी भी भारत से लगने वाले सीमा पर तैनात नहीं रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि झांग की तैनाती भारत के खिलाफ उठाए गया कदम नहीं है। 

वहीं, जनरल झाओ, जिन्हें हटाया गया है उनकी भूमिका भारत के साथ डोकलाम विवाद में भी रही थी। झाओ को भारत और भूटान के खिलाफ माना जाता है।

पहली बार भारत सीमा पर तैनाती को लेकर चीन का बड़ा बदलाव

जानकारों के अनुसार ये पहली बार है जब चीन के वेस्टर्न थिएटर कमांड में एक ऐसा अधिकारी नियुक्त किया गया है जिसके पास भारतीय सीमा पर काम करने का कोई अनुभव नहीं है। 

जनरल झांग 58 साल के हैं। वहीं, हटाए गए जनरल झाओ की उम्र 65 साल हो गई है। वे इसी साल 65 साल के हुए हैं और ऐसे में उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए था। हालांकि, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनके कार्यकाल को बढ़ाया है।

इस बीच भारतीय सेना के एक कमांडर ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि अगले कुछ दिनों में नए पीएलए कमांडर की भाषा से अंदाजा लग सकेगा कि पीएलए में क्या चल रहा है। उन्होंने आगे कहा, 'हम उम्मीद से भरे हैं।'

टॅग्स :लद्दाखचीनइंडियाशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट