लाइव न्यूज़ :

ड्रैगन ने लद्दाख में फिर दिखाई अकड़, गोगरा-हॉट स्प्रिंग से सैनिक नहीं हटाने पर अड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2021 22:48 IST

पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रग्सिं, गोगरा और देपसांग के संघर्ष वाले क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे नहीं हटाएगा. उल्लेखनीय है कि रणनीतिक लिहाज से यह इलाका बेहद महत्वपूर्ण है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत और चीन के बीच 11वें दौर की सैन्य वार्ता के बाद चीन ने यह अड़ियल रुख अख्तियार किया है.अप्रैल, 2020 से पहले वाली स्थिति पर वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है.पीएलए ने भारतीय सेना को ही उल्टे विचार करने के लिए कुछ प्रस्ताव थमा दिए हैं.

नई दिल्लीः भारत-चीन सीमा विवाद का पेंच ड्रेगन की बेवजह की अकड़ के कारण फिर गरमाता दिख रहा है.

एक तरफ भारत जहां गतिरोध को कम करने की कोशिश कर रहा है तो चीन नित नये पैंतर आजमा रहा है. अब उसका कहना है कि वह पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रग्सिं, गोगरा और देपसांग के संघर्ष वाले क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे नहीं हटाएगा. उल्लेखनीय है कि रणनीतिक लिहाज से यह इलाका बेहद महत्वपूर्ण है.

पिछले सप्ताह भारत और चीन के बीच 11वें दौर की सैन्य वार्ता के बाद चीन ने यह अड़ियल रुख अख्तियार किया है. लगभग 13 घंटे तक चली बातचीत में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने गोगरा-हॉट स्प्रग्सि इलाकों में अप्रैल, 2020 से पहले वाली स्थिति पर वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है.

यह कम था जो पीएलए ने भारतीय सेना को ही उल्टे विचार करने के लिए कुछ प्रस्ताव थमा दिए हैं. इस इलाके में दोनों तरफ के सैनिकों के पीछे हटने में कुछ और वक्त लगने की संभावना है. चीन चाहता है कि भारतीय सेना अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास पेट्रोलिंग पॉइंट पॉइंट 15 और 17ए पर उसकी नई स्थिति को स्वीकार करे.

साथ ही वह इन इलाकों में अप्रैल, 2020 से पहले की स्थिति पर जाने में भी टालमटोल कर रहा है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गोगरा-हॉट स्प्रग्सिं इलाकों में चीन के करीब 60 सैनिक अप्रैल, 2020 की स्थिति से आगे मौजूद हैं. इस इलाके को लेकर बातचीत पूरी होने के बाद ही देपसांग इलाके में भारतीय सेना के पट्रोलिंग अधिकारों के मुद्दे पर आगे बढ़ा जाएगा. यह मुद्दा साल 2013 से बना हुआ है.

टॅग्स :लद्दाखजम्मू कश्मीरचीनभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल