लाइव न्यूज़ :

भारत 26 जनवरी तक सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पांचवां देश बन गया : सरकार

By भाषा | Updated: January 28, 2021 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी भारत 26 जनवरी तक 20.3 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक देकर सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पांचवां देश बन गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर तक 25 लाख से स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने छह दिनों में ही दस लाख लोगों का टीकाकरण कर लिया जबकि अमेरिका ने 10 दिनों, स्पेन ने 12 दिनों, इजराइल ने 14 दिनों, ब्रिटेन ने 18 दिनों, इटली ने 19 दिनों, जर्मनी ने 20 दिनों और यूएई ने 27 दिनों में इतने लोगों का टीकाकरण किया।

भूषण ने कहा, ‘‘26 जनवरी तक के विश्व के आंकड़ों के मुताबिक, 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की शुरुआत के बाद 20.3 लाख लोगों को टीका देकर कर भारत सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पांचवां देश बन गया है। सबसे महत्वपूर्ण पहलू है कि कई देशों में 50 दिनों में इतना टीकाकरण हुआ जबकि भारत में 26 जनवरी तक महज 11 दिनों के बाद इसमें रफ्तार आ गयी।’’

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी तक अमेरिका ने टीके की 2.35 करोड़ खुराकें, ब्रिटेन ने 76.4 लाख खुराकें, यूएई ने 27.6 लाख खुराकें, जर्मनी ने 19.9 लाख खुराकें, इटली ने 15.8 लाख खुराकें, स्पेन ने 13.6 लाख खुराकें और फ्रांस ने 11.4 लाख खुराकें लोगों को दी है।

भूषण ने कहा कि टीकाकरण की शुरुआत के बाद से 28 जनवरी दोपहर दो बजे तक 25,07,556 लोगों को टीके दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम