लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश ने द्विपक्षीय संबंधों, मोदी की आगामी ढाका यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: January 29, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी भारत और बांग्लादेश ने शुक्रवार को कोविड-19 को लेकर सहयोग, कारोबार, सम्पर्क, विकास गठजोड़, ऊर्जा, बिजली, जल संसाधन सहित द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्च 2021 में आसन्न ढाका यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत और बांग्लादेश ने शुक्रवार 29 जनवरी को विदेश कार्यालय विचार विमर्श (एफओसी) तंत्र के तहत चर्चा की जिसमें भारतीय पक्ष से विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला और बांग्लादेशी पक्ष से विदेश सचिव मसूद बिन मोमिन ने इस बैठक की सह अध्यक्षता की ।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समग्र समीक्षा की जिसमें खास तौर पर कोविड-19 को लेकर सहयोग, कारोबार, सम्पर्क, विकास गठजोड़, ऊर्जा, बिजली, जल संसाधन, सीमा प्रबंधन, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग तथा क्षेत्रीय एवं बहुस्तरीय सहयोग पर चर्चा की गई । ’’

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ चर्चा के दौरान मार्च 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी ढाका यात्रा की तैयारियों और दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाने से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई । ’’

दोनों पक्षों ने कोविड-19 से जुड़े मुद्दों पर करीब सहयोग की सराहना की गई जिसमें भारत की ओर से पड़ोस प्रथम नीति के तहत बांग्लादेश को कोविशिल्ड टीके की 20 लाख खुराक भेंट स्वरूप दिये जाने को भी रेखांकित किया गया ।

दोनों पक्षों ने बंगबंधु शेख मुजीब उर रहमान की जन्मशती कार्यक्रम, दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ से जुड़े कार्यक्रम को संयुक्त रूप से मनाने के बारे में भी चर्चा की गई ।

बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने भारत के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान बांग्लादेश के तीनों सेनाओं की संयुक्त टुकड़ी के मार्चिग दस्ते की हिस्सेदारी की सराहना की ।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने इस बात को रेखांकित किया कि यह कार्यक्रम 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान भारत और बांग्लादेश के लोगों एवं सेनाओं के बलिदान एवं संघर्ष के बारे में वर्तमान पीढ़ी को स्मरण कराता है ।

दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय विकास गठजोड़ के संबंध में रिण सुविधा को सुगमता से लागू करने के महत्व को रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग