लाइव न्यूज़ :

भारत, बहरीन ने ऊर्जा, आधारभूत ढांचा, स्वास्थ्य, रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल भारत और बहरीन ने बुधवार को अपने करीबी एवं दीर्घकालीन गठजोड़ की पुन: पुष्टि की और ऊर्जा, आधारभूत ढांचा, स्वास्थ्य, रक्षा एवं डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की ।

भारत यात्रा पर आए बहरीन के विदेश मंत्री डॉ अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल ज़ायनी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों देशों के संयुक्त आयोग की तीसरी उच्च स्तरीय बैठक की सह अध्यक्षता की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘ संयुक्त आयोग की तीसरी उच्च स्तरीय बैठक की सह अध्यक्षता की । ऊर्जा, आधारभूत ढांचा, स्वास्थ्य, रक्षा एवं डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की ।’’

उन्होंने कहा ‘‘ क्षेत्रीय स्थिति को लेकर विचारों का आदान प्रदान किया। अपने करीबी एवं दीर्घकालीन गठजोड़ की पुन: पुष्टि की ।’’

गौरतलब है कि बहरीन के विदेश मंत्री छह अप्रैल को भारत की 3 दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।

इससे पहले, आज बहरीन के विदेश मंत्री डॉ अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल ज़ायनी ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की और दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों एवं संसदीय आदान-प्रदान के बारे में चर्चा की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया कि बहरीन के विदेश मंत्री डा. अब्दुल लतीफ बिन रशीद अल ज़ायानी ने आज उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भेंट की।

उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि अल ज़ायानी की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध-सहयोग और प्रगाढ़ होंगे।

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की तस्वीर जारी करते हुए अपने ट्वीट में कहा, ‘‘उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बहरीन के विदेश मंत्री का स्वागत किया।’’

उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति ने महामारी के समय में भारतीय समुदाय के लोगों की अच्छी देखरेख करने के लिये बहरीन के शाह को धन्यवाद दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि उपराष्ट्रपति नायडू और बहरीन के विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों और संसदीय आदान-प्रदान के बारे में विचार-विमर्श किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल