लाइव न्यूज़ :

India Alliance Protest March: नीतीश सरकार के खिलाफ बिहार में बवाल, राजद, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2024 17:13 IST

India Alliance Protest March: पटना में नेता और कार्यकर्ता राजद कार्यालय, वीरचंद पटेल पथ से मार्च शुरू करते हुए आगे बढ़े।

Open in App
ठळक मुद्देIndia Alliance Protest March: राजद, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।India Alliance Protest March: नीतीश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।India Alliance Protest March: जिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित स्मार-पत्र  को सौंपा।

पटनाः इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पटना सहित पूरे राज्य में आक्रोश मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में राजद, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और नीतीश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। पटना में नेता और कार्यकर्ता राजद कार्यालय, वीरचंद पटेल पथ से मार्च शुरू करते हुए आगे बढ़े। लेकिन आयकर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इन्हें आगे बढ़ने से रोका। जिसके बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस के द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए वो आगे डाकबंगला चौराहा के लिए निकल गए।

प्रतिरोध मार्च को डाक बंगला चौराहा पर पटना जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया और बाद स्थानीय प्रशासन के माध्यम से इंडिया गठबंधन के 12 सदस्यीय नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंचा। जहां प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित स्मार-पत्र  को सौंपा।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस के माध्यम से रोकने का कार्य करती है, क्योंकि विपक्षी दल जब सच और सच्चाई से आम-अवाम को अवगत कराते हैं तो सरकार उसे रोकने के लिए ऐसा कार्य करती है जबकि अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई करने में पूरी तरह से सरकार पूरी तरह से असमर्थ दिख रही है और ऐसा लग रहा है कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और अपराध और अपराधी जब चाहते हैं जैसे चाहते हैं अपराध करके निकल जाते हैं।

जिस दिन से इंडिया गठबंधन ने बिहार में प्रतिरोध मार्च का निर्णय लिया था, उसके बाद ही सरकार सिर्फ आई वास के लिए समीक्षा बैठक के नाम पर आमजनो को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रही है, जबकि सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है। वहीं, वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग करते दिखे।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवकांग्रेसआरजेडीराहुल गांधीसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील