लाइव न्यूज़ :

होली पर महाराष्ट्र की निर्दलीय सांसद ने आदिवासी महिलाओं संग डांस कर जीता दिल, देखें VIDEO

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 11, 2020 07:22 IST

वीडियो में महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा आदिवासी महिलाओं संग नाचते हुए दिख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहोली की खुमारी अभी लोगों के सिर से उतरी नहीं है। रंगों के इस त्योहार पर संगीत और नृत्य हर ओर देखा जाता है।ऐसे की एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र की एक सांसद खुद को रोक न पाईं और उनके पैर थिरक उठे।

होली की खुमारी अभी लोगों के सिर से उतरी नहीं है। रंगों के इस त्योहार पर संगीत और नृत्य हर ओर देखा जाता है। ऐसे की एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र की एक सांसद खुद को रोक न पाईं और उनके पैर थिरक उठे। सांसद ने आदिवासी महिलाओं संग जमकर डांस किया। 

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा आदिवासी महिलाओं संग नाचते हुए दिख रही हैं। वीडियो में नवनीत राणा होली के एक कार्यक्रम में महिलाओं संग नाचती दिख रही हैं। 

यहां देखें सांसद नवनीत राणा के डांस का वीडियो-

खबर के मुताबिक, सांसद नवनीत राणा ने मेलघाट के आदिवासियों संग नृत्य का आनंद लिया। 

बता दें कि नवनीत राणा फिल्म अभिनेत्री से सांसद बनी हैं। उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीता था। उनके फिल्मी करियर में ज्यादातर तेलुगू फिल्में हैं। 

नवनीत राणा ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग शुरू कर दी थी और उनके छह म्यूजिक वीडियो आए थे। उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'दर्शन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 

नवनीत राणा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत निर्दलीय विधायक रवि राणा से शादी करने के बाद की थी। उन्होंने 2014 में एनसीपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन तब वह हार गई थीं।

2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें एनसीपी और कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था। इस प्रकार वह शिवसेना के आनंदराव अदसुल को हराने में कामयाब रही थीं। 

टॅग्स :होलीमहाराष्ट्रलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप