लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा के करीबी के परिसरों समेत 50 जगहों पर आयकर अधिकारियों की छापेमारी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 21:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात अक्टूबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के करीबी उमेश के परिसरों समेत 50 स्थानों पर बृहस्पतिवार को आयकर अधिकारियों ने छापेमारी की।

सूत्रों ने कहा कि आयकर अधिकारियों ने कर्नाटक में 50 से अधिक स्थानों पर समन्वित छापेमारी की है।

येदियुरप्पा ने पुष्टि की कि उनके सहयोगी उमेश के परिसर में छापेमारी की गई है।

येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ''उमेश के आवास पर छापेमारी हुई है। वह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ नहीं बल्कि मेरे साथ काम कर रहे थे। कल सुबह सच्चाई सामने आएगी और मैं प्रतिक्रिया दूंगा।''

उन्होंने कहा कि आयकर अधिकारी गलत काम करने वाले व्यक्ति को कभी नहीं बख्शते।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''उन्होंने कभी किसी को नहीं बख्शा। उन्होंने कानून के अनुसार कार्रवाई की है।''

छापेमारी का कारण पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और वह केवल वही जानते हैं जो मीडिया में रिपोर्ट किया गया है।

येदियुरप्पा के मुताबिक, आईटी अधिकारियों ने उमेश को शुक्रवार सुबह 11 बजे तलब किया है, जिसके बाद वह छापेमारी के पीछे की वजह जान पाएंगे।

आयकर विभाग की इस कार्रवाई को उपचुनाव से पहले राजनीति से जोड़े जाने पर येदियुरप्पा ने कहा, ''मैं छापे को राजनीति से जोड़ना नहीं चाहता। आईटी छापे राजनीति से अलग हैं। आयकर छापेमारी सामान्य रूप से होती रहती है। अनावश्यक रूप से कारण खोजने की आवश्यकता नहीं है।''

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, समन्वित छापेमारी का मुख्य लक्ष्य सिंचाई विभाग के ठेकेदार थे। आयकर अधिकारियों ने कुछ चार्टर्ड एकाउंटेंट के आवासों और कार्यालयों पर भी छापेमारी की।

सूत्रों ने कहा कि बेंगलुरू, बगलकोट, बेलगावी, विजयपुरा और दावणगेरे में 50 से अधिक स्थानों पर छापे मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम