लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा के घर पहुंची आयकर विभाग की टीम, बेनामी संपत्ति मामले में दर्ज हो रहे हैं बयान

By स्वाति सिंह | Updated: January 4, 2021 15:26 IST

बेनामी संपत्ति केस में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में आयकर विभाग ने रॉबर्ट वाड्रा को नोटिस भेजा था, लेकिन वह आयकर दफ्तर नहीं पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग की एक टीम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पहुंची हैआईटी विभाग की टीम रॉबर्ट वाड्रा से बीकानेर और फरीदाबाद जमीन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ कर रही हैआईटी विभाग मामले में रॉबर्ट वाड्रा का बयान भी दर्ज करेगी।

नई दिल्ली: बेनामी संपत्ति से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए आयकर विभाग की एक टीम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक आईटी विभाग की टीम रॉबर्ट वाड्रा से बीकानेर और फरीदाबाद जमीन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ कर रही है। आईटी विभाग मामले में रॉबर्ट वाड्रा का बयान भी दर्ज करेगी।

जानकारी के मुताबिक इससे पहलेरॉबर्ट वाड्रा को आयकर विभाग ने पहले भी बयान दर्ज करने के लिए समन किया था लेकिन तब उन्होंने कोरोना वायरस का हवाला देते हुए बयान दर्ज नहीं कराया था। आईटी के अलावा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन विभाग (ईडी) मनी लांड्रिंग केस की जांच कर रही है। 

दरअसल, यह मामला बीकानेर जिले के कोलायत क्षेत्र में 275 बीघा जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है। लंदन में एक फ्लैट को लेकर ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ईडी का आरोप है कि यह फ्लैट मनोज अरोड़ा की बजाय रॉबर्ट्र वाड्रा का है। यह संपत्ति हथियार डीलर संजय भंडारी से साल 2010 में खरीदा गया था।

रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं और उनकी शादी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से हुई हैं। बताया जा रहा है कि रॉबर्ट वाड्रा कोरोना महामारी के कारण आयकर विभाग की जांच में शामिल नहीं हो पाए थे। आयकर के अलावा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन विभाग (ईडी) मनी लांड्रिंग केस की जांच कर रही है।

 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारतप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई रिंग

ज़रा हटकेVIRAL: प्रियंका–राहुल का रिश्ता मिश्री जैसा, सांसद पप्पू यादव का बयान

भारतसंजय भंडारी मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

भारतमेरे बहनोई को पिछले 10 वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा?, राहुल गांधी बोले-रॉबर्ट वाड्रा के साथ खड़ा हूं, आखिरकार सत्य की विजय होगी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?