लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने पंजाब में तीन कमीशन एजेंट के बही-खातों की जांच की

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर आयकर विभाग ने हाल में पंजाब में तीन कमीशन एजेंट के खिलाफ छापेमारी के दौरान व्यापार के रसीदों को ‘‘छिपाने’’ और खर्चों को बढ़ा-चढ़ाकर की गई कथित कर चोरी का पता लगाया है। ये कमीशन एजेंट किसानों से लेन-देन के अलावा कोल्ड स्टोरेज और चावल मिलों का संचालन भी करते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीबीडीटी ने कहा है कि ‘प्रमुख’ कमीशन एजेंट (आढ़तियों) के खिलाफ आठ सितंबर को पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर तलाशी शुरू की गई थी और अभियान जारी हैं। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘ये समूह कमीशन एजेंट के व्यवसाय के अलावा स्टील रोलिंग मिल, कोल्ड स्टोरेज, आभूषण की दुकान, पोल्ट्री फार्म, चावल मिल, तेल मिल, आटा चक्की चलाने के व्यवसाय में भी लगे हुए हैं।’’

बयान में कहा गया कि छापेमारी में पाया गया कि समूह अपने व्यावसायिक लेन-देन से अर्जित धन को छिपा रहे हैं और खर्च बढ़ा कर दिखा रहे हैं। सीबीडीटी ने कहा, ‘‘वे नकद में प्राप्त और भुगतान की गई अधिकांश रकम का भी हिसाब-किताब नहीं रखते हैं। अचल संपत्तियों को अर्जित करने में नकद भुगतान दिखाने वाले कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं।’’

बयान में दावा किया गया, ‘‘एक समूह के खिलाफ जांच में यह पाया गया कि फलों की खरीद के मौसम में कम लागत पर खरीदारी की गई, जबकि कोल्ड स्टोरेज में सामान रखने के बाद दूसरी अवधि में बहुत अधिक दरों पर बिक्री की गई। इसी तरह के तौर-तरीके का पता अन्य समूहों की जांच में भी चला है।’’

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करता है। बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान 1.70 करोड़ रुपये की ‘‘बेनामी’’ नकदी और 1.50 करोड़ रुपये के आभूषण मिले। इसके अलावा 1.50 करोड़ रुपये के आटे का स्टॉक भी मिला, जिसकी घोषणा बही खातों में कहीं नहीं की गई थी। आठ बैंक लॉकर भी मिले हैं और उनकी जांच की जा रही है।

विभाग ने कुछ अन्य निष्कर्ष भी निकाले हैं। बयान में कहा गया है कि उसे कच्चा खाता बही की जानकारी मिली हैं, जो करोड़ों में चल रहे बिना हिसाब के लेन-देन को दर्शाती हैं। इन बही खातों की किताबों को विशेषज्ञ की मदद से समझा जा रहा है। सीबीडीटी ने कहा कि कर अधिकारियों को कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खातों की किताबों के समानांतर सेट भी मिले, जो सालाना आधार पर करोड़ों में चल रही सकल व्यापार आय को छिपाने के प्रयासों को दर्शाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए