लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने 1 हजार करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में चीनी नागरिकों और स्थानीय सहयोगियों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: August 12, 2020 01:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग ने धन शोधन गिरोह शामिल रहने को लेकर कुछ चीनी नागरिकों और उनके स्थानीय सहयोगियों के खिलाफ छापे मारे हैं।केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि यह धन शोधन शेल कंपनियों का इस्तेमाल कर किया गया।

नई दिल्ली।आयकर विभाग ने 1,000 करोड़ रुपये के धन शोधन गिरोह में कथित तौर पर शामिल रहने को लेकर कुछ चीनी नागरिकों और उनके स्थानीय सहयोगियों के खिलाफ छापे मारे हैं। सीबीडीटी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि यह धन शोधन शेल कंपनियों का इस्तेमाल कर किया गया।

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘चीनी कंपनी की अनुषंगी और इससे जुड़े संस्थानों ने भारत में खुदरा शोरूम खोलने के लिये छद्म या मुखौटा (शेल) कंपनियों से 100 करोड़ रुपये की दिखावटी अग्रिम राशि ली। ’’ कर विभाग के लिये नीति बनाने वाले सीबीडीटी ने कहा कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर छापे मारे गये। यह सूचना मिली थी कि कुछ चीनी नागरिक और उनके भारतीय सहयोगियी कई शेल कंपनियों के जरिये धन शोधन एवं हवाला लेन-देन में संलिप्त हैं। सीबीडीटी ने कहा कि कुछ बैंक अधिकारियों के यहां भी छापे मारे गये हैं।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘छापेमारी की कार्रवाई में यह खुलासा हुआ कि चीनी नागरिकों के कहने पर 40 से अधिक बैंक खाते विभिन्न काल्पनिक वित्तीय संस्थानों में खोले गये, जिनमें 1,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि डाली गई दिखाई गई।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘छापे की कार्रवाई में बैंक कर्मचारियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट की सक्रिय संलिप्तता से हवाला लेन-देन और धन शोधन के संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।’’

टॅग्स :आयकरचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे