लाइव न्यूज़ :

होसुर में राजकीय अस्पताल में दो ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों का उद्घाटन

By भाषा | Updated: August 30, 2021 16:18 IST

Open in App

तमिलनाडु-कर्नाटक सीमा पर होसुर के एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 रोगियों को लाभ पहुंचाने के लिये 1.18 करोड़ रुपये की लागत से दो ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए गए हैं। संयंत्रों में प्रति मिनट 500 लीटर तरल ऑक्सीजन उत्पन्न करने की क्षमता है। संयंत्र हिंदुजा समूह की कंपनी अशोक लीलैंड द्वारा प्रायोजित हैं। कंपनी ने सोमवार को यहां एक प्रेस वक्तव्य में यह जानकारी दी। बयान में अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक विपिन सोंढी के हवाले से कहा गया है, ''राष्ट्र कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में हम इस चुनौतीपूर्ण समय में सहायता प्रदान करने के लिए सरकार के साथ एकजुट हैं।'' तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यम ने सोमवार को संयंत्रों का उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकौन थे गोपीचंद हिंदुजा?, लंदन के अस्पताल में निधन

कारोबारSwitch Mobility UK: 200 लोग होंगे बेरोजगार?, स्विच मोबिलिटी की शेरबर्न इकाई में लगेगा ताला!

विश्वभारतवंशी अरबपति हिंदुजा परिवार के 4 सदस्यों को मिली जेल की सजा, स्विस कोर्ट का फैसला

कारोबारAshok Leyland Record 2024: अशोक लेलैंड ने तोड़े रिकॉर्ड, शेयर बाजार में बहार, 2023 में 198113 वाहनों की बिक्री

कारोबारहिंदुजा समूह के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का लंदन में निधन, चार हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े थे, जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?