Ashok Leyland Record 2024: अशोक लेलैंड ने तोड़े रिकॉर्ड, शेयर बाजार में बहार, 2023 में 198113 वाहनों की बिक्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 8, 2024 01:42 PM2024-01-08T13:42:59+5:302024-01-08T13:43:49+5:30

Ashok Leyland Record 2024: यह रिकॉर्ड उपलब्धि कंपनी के उत्पादों के स्तर और मजबूत बाजार उपस्थिति को दर्शाती है।

Ashok Leyland Record 2024 Ashok Leyland sets record with 198113 unit sale in 2023, shares up | Ashok Leyland Record 2024: अशोक लेलैंड ने तोड़े रिकॉर्ड, शेयर बाजार में बहार, 2023 में 198113 वाहनों की बिक्री

file photo

Highlightsआंकड़ा कंपनी ने 2018 में हासिल किया था। एक साल में सबसे अधिक 1,96,579 वाहन बेचे थे।व्यवहार और ग्राहक केंद्रित बाजार पहल में लगातार निवेश कर रहे हैं।

Ashok Leyland Record 2024: वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड ने बीते साल यानी 2023 में 1,98,113 वाहनों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले कंपनी ने एक साल में सबसे अधिक 1,96,579 वाहन बेचे थे। यह आंकड़ा कंपनी ने 2018 में हासिल किया था। अशोक लेलैंड ने कहा, ‘‘यह रिकॉर्ड उपलब्धि कंपनी के उत्पादों के स्तर और मजबूत बाजार उपस्थिति को दर्शाती है।

कंपनी ने घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत की है।’’ अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, टिकाऊ परिचालन व्यवहार और ग्राहक केंद्रित बाजार पहल में लगातार निवेश कर रहे हैं।

ऐसे में हम आगे चलकर और अधिक सफलता के प्रति आशान्वित हैं।’’ देश के वाणिज्यिक वाहन उद्योग ने कैलेंडर साल 2018 में 10,05,380 इकाइयों का अपना सबसे ऊंचा बिक्री आंकड़ा हासिल किया था। यह सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि थी। 

Web Title: Ashok Leyland Record 2024 Ashok Leyland sets record with 198113 unit sale in 2023, shares up

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे