लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में जल संकट गहराने की स्थिति को देखते हुए 23 अप्रैल से एक दिन छोड़कर दिया जाएगा जल

By बृजेश परमार | Updated: April 20, 2023 21:58 IST

शहर में 23 अप्रैल से एक दिन छोड़कर जल देने का निर्णय महापौर मुकेश टटवाल की परिषद ने गुरुवार को लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह निर्णय महापौर मुकेश टटवाल की परिषद ने गुरुवार को लिया हैशहर में पेयजल सप्लाई के एक मात्र मुख्य स्त्रोत गंभीर डेम में मात्र 674 एमसीएफटी पानी शेष बचा महापौर टटवाल ने कहा है कि लोग घबराए नहीं यह संकट से बचने की तैयारी है

उज्जैन:उज्जैन नगर में जल संकट गहराने की स्थिति को देखते हुए नगर सरकार एवं उसके प्रशासन ने एहतियाती कदम उठा लिया है। शहर में 23 अप्रैल से एक दिन छोड़कर जल देने का निर्णय महापौर मुकेश टटवाल की परिषद ने गुरुवार को लिया है। नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जल संकट से निपटने पर विचार किया गया है। शहर में पेयजल सप्लाई के एक मात्र मुख्य स्त्रोत गंभीर डेम में मात्र 674 एमसीएफटी पानी शेष बचा है जिसे जून अंत तक चलाना है।

गुरुवार को महापौर परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 अप्रैल से शहर में एक दिन छोड़कर पेयजल दिया जाएगा। एक दिन में ही पूरे शहर में भरपूर पानी दिया जाएगा। दूसरे दिन पेयजल सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। बैठक में जल संकट को लेकर मंथन करते हुए शहर के टयूब वेल, हेंडपंप, कुएं, बावड़ी एवं हाई डेंट को सूचारू करने के लिए योजना बद्ध तैयारी करने के लिए कहा गया है।

बैठक में निगमायुक्त रोशन कुमार सिंह ने बताया कि जल संकट नहीं है यह एहतियाती कदम उठाया जा रहा है जिससे कि गर्मी में नागरिकों को पर्याप्त पानी मिले और पानी का अपव्यय न हो। महापौर टटवाल ने कहा है कि लोग घबराए नहीं यह संकट से बचने की तैयारी है। नागरिकों को पर्याप्त पानी एक ही दिन में दिया जाएगा। अन्य पेयजल स्त्रोत भी खुले रहेंगे वहां भी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर सूचारू किया जाएगा।

गंभीर में मात्र 674 एमसीएफटी पानी शेष-

नगर निगम पीएचई विभाग गंभीर डेम से पानी लेकर उससे शहर की 42 टंकियां भरता है। इन टंकियों से नागरिकों के घर तक पानी पहुंचता है। सहायक यंत्री एवं गंभीर डेम के प्रभारी एस के लाड के अनुसार डेम की कुल क्षमता 2250 एमसीएफटी की है। वर्तमान में डेम में कुल 674 एमसीएफटी पानी बचा है। 

नदी के कई हिस्सों में बडे पोखरनुमा क्षेत्र में भरे पानी को चैनल कटिंग कर इंटकवेल तक लाया जा रहा है। प्रति सप्लाई के लिए हमें 42 टंकियों को भरने के लिए 4.5 एमसीएफटी पानी की जरूरत होती है जबकि हमारी खपत 7.5 एमसीएफटी सामने आ रही है। करीब तीन एमसीएफटी पानी सीपेज,वाष्पीकरण एवं अन्य लासेस में जा रहा है।

टॅग्स :उज्जैनWater Resources DepartmentMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप