लाइव न्यूज़ :

तिहाड़ जेल में कैदी पर बाल कटवाते समय नाई की कैंची से हमला

By भाषा | Updated: December 12, 2021 12:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी पर दो अन्य कैदियों ने अपने वार्ड में बाल कटवाते समय कथित तौर पर नाई की कैंची से हमला किया। जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जेल के अधिकारियों के अनुसार, घटना 10 दिसंबर को तिहाड़ के केंद्रीय कारागार संख्या आठ के भीतर हुई, जब दो कैदियों ने अपने वार्ड में एक नाई से बाल कटवाने के दौरान अचानक नाई की कैंची से दूसरे कैदी पर हमला कर दिया।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘खींचतान के दौरान पीड़ित और एक हमलावर घायल हो गए और जेल कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अलग कर दिया। दोनों कैदियों की चोट गंभीर नहीं थी।’’ अधिकारी ने कहा कि घायल कैदियों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें उसी दिन छुट्टी दे दी गई और वे वापस जेल लाए गए।

पुलिस के मुताबिक हरि नगर थाने को पीड़ित योगेश के बारे में अस्पताल से सूचना मिली, जिसे अन्य कैदियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट में घायल होने के बाद भर्ती कराया गया था। घायल कैदी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहता था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि जेल अधिकारियों से घटना की सूचना मिली थी। अधिकारी ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर