लाइव न्यूज़ :

अगले विधान सभा चुनाव में सपा-बसपा का हाल 2017 से भी बुरा होगा : केशव प्रसाद

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:30 IST

Open in App

मथुरा, 26 जुलाई उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का हाल 2017 के पिछले चुनाव से भी ज्यादा बुरा होगा।

यह टिप्पणी उन्होंने यहां महावन स्थित काष्र्णि उदासीन आश्रम में उस समय की जब संवाददाताओं ने उनसे सवाल किया कि सपा व बसपा आजकल प्रदेश में सवर्ण वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।

मौर्य ने कहा,‘‘ ये पार्टियां चाहे जो अभियान चलाए हुए हों, लेकिन भाजपा जातिवादी की पक्षधर नहीं है। जहां तक सवाल बसपा का है तो मीडिया भले ही उसे काफी ऊपर दिखा रहा हो, लेकिन जनता अब उसे अच्छी तरह से देख चुकी है।’’

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ इसीलिए चाहे 2012 एवं 2017 के विधानसभा चुनाव हों, अथवा 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव हों, इसका जवाब भी दे चुकी है। इसीलिए मुझे लगता है कि इस बार वह शतक भी नहीं बना पाएगी और दोनों ही दलों को देखा जाए, तो इनका हाल पिछले चुनाव से भी ज्यादा बुरा होगा।’’

उप मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ भाजपा तो सबका साथ, सबका विकास का लक्ष्य लेकर चलती है जो इन सबसे बड़ा नारा है। फिर चाहे ब्राह्मण हों या क्षत्रिय, वैश्य हों या शूद्र, देसावरी हों या अनुसूचित जाति, जनजाति या फिर आदिवासी सभी इसी नारे में समाहित हो हैं। यही सबसे अच्छा रास्ता है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ट्रैक्टर से संसद पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रकार वह किसान नहीं कहलाएंगे। ट्रैक्टर तो कोई भी चला लेगा। वह हल चलाकर दिखाएं, तभी किसान माने जाएंगे।’’

आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअन गांव के समीप टोल प्लाजा पर अपनी कार के सामने बैरियर आ जाने पर मथुरा के बलदेव क्षेत्र से विधायक पूरन प्रकाश द्वारा टोलकर्मी के थप्पड़ मारने का कथित वीडियो वायरल हो जाने के बाद उस पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोशल मीडिया पर टिप्पणी के संबंध में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर मौर्य ने कहा, ‘‘मुझे नहीं मालूम किस विधायक के बारे में आप बात कर रहे हैं। उन्होंने किसे थप्पड़ मारा, और किस क्रम में मारा। मैं तो धार्मिक कार्य से आया हूं, मुझे तो गुरु के दर्शन करने दीजिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर