लाइव न्यूज़ :

2014 के चुनाव में पानी की तरह बहा था पैसा, BJP ने 714 करोड़ तो कांग्रेस ने किए थे इतने रुपये खर्च

By भाषा | Updated: March 10, 2019 18:18 IST

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश, अरणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव में दोनों राष्ट्रीय दलों का व्यय राकांपा और बसपा जैसी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय पार्टियों से काफी ज्यादा रहा।

Open in App

बीजेपी और कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनाव और इस साल कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में लगभग 714 करोड़ रुपये और 516 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश, अरणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभा चुनाव में दोनों राष्ट्रीय दलों का व्यय राकांपा और बसपा जैसी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय पार्टियों से काफी ज्यादा रहा। राकांपा का खर्च 51 करोड़ रुपये तो बसपा का 30 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। भारतीय जनता पार्टी ने इन चुनावों पर जहां 7,14,28,57,813 रपये खर्च किये वहीं कांग्रेस का व्यय 5,16,02,36,785 रुपये रहा।

दोनों पार्टियों ने हाल ही में चुनाव आयोग को अपने खर्च की जानकारी दी। हालांकि उन्हें अगस्त 2014 तक यह जानकारी जमा करनी थी लेकिन यह काफी समय बाद दी गयी। आयोग के रिकॉर्ड बताते हैं कि भाजपा ने जहां इस साल 12 जनवरी को अपनी जानकारी दाखिल की, वहीं कांग्रेस ने 22 दिसंबर, 2014 को आयोग को ब्योरा दिया।

ये आंकड़े बीजेपी, कांग्रेस, बसपा, भाकपा, माकपा और राकांपा से संबंधित हैं। माकपा का खर्च 18,69,18,169 रपये रहा वहीं चुनाव आयोग ने इस संबंध में भाकपा के आंकड़े साझा नहीं किये हैं जबकि पार्टी ने 15 सितंबर, 2014 को ही संबंधित जानकारी जमा कर दी थी।

चुनाव आयोग ने पिछले साल 28 नवंबर को इन चुनावों के लिए निश्चित समयसीमा में चुनाव व्यय का विवरण नहीं देने पर कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी समेत 20 राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किये थे। आयोग ने चेतावनी भी दी थी कि अगर अगले पखवाड़े तक जानकारी नहीं दी जाती तो उनकी मान्यता तक वापस ली जा सकती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससमाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर