लाइव न्यूज़ :

रायबरेली में आप विधायक पर स्‍याही फेंकी गयी, अमेठी पुलिस ने किया गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: January 11, 2021 17:11 IST

Open in App

रायबरेली/अमेठी (उत्तर प्रदेश), 11 जनवरी रायबरेली में सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर एक युवक ने स्याही फेंक दी। वहीं अमेठी पुलिस ने विधायक को उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में रायबरेली से गिरफ्तार किया है।

सोमनाथ भारती के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है।

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती रविवार की रात सिंचाई विभाग में रुके थे। सोमवार की सुबह वह क्षेत्र में जाने के लिए तैयार होकर जैसे ही बाहर निकले एक युवक ने उन पर स्याही फेंक दी।

इसबीच विधायक के रायबरेली में होने की सूचना मिलते ही अमेठी पुलिस वहां पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्लोक कुमार ने बताया कि आप विधायक पर स्याही फेंकने की घटना हुई है। इसकी छानबीन की जा रही है।

उधर अमेठी से मिली खबर के अनुसार जिले की जगदीशपुर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को सोमवार को गिरफ्त्तार किया है।

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि सोमनाथ भारती के खिलाफ जगदीशपुर थाने में मामला दर्ज था, उसी सिलसिले में उन्हें रायबरेली से गिरफ्तार किया गया है।

सोमनाथ भारती द्वारा उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को लेकर की गयी विवादित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता सोमनाथ शाहू ने जिले के जगदीशपुर थाने मे मामला दर्ज कराया था।

इस मामले को लेकर आप और भाजपा नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष और विधान परिषद सदस्‍य विजय बहादुर पाठक ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल का टैग करते हुए ट्वीट किया, ''हमारे लिए स्‍कूल शिक्षा के मंदिर हैं आप उसे राजनीति का केंद्र बनाने के प्रयत्‍न में जुटे हुए हैं, स्‍वागत है आएं किसी स्‍कूल में जाएं पर उद्देश्य तो ठीक रखें, कोई राजनीतिक व्‍यक्ति किसी मुख्यमंत्री के लिए ऐसे बयान कैसे दे सकता है जैसा आप के विधायक ने किया है।''

इसके पहले दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''योगी जी, हमारे विधायक सोमनाथ भारती आपका सरकारी स्‍कूल देखने जा रहे थे। उन पर स्‍याही फ‍िंकवा दी। फ‍िर उन्‍हें ही गिरफ्तार कर लिया। आपके स्‍कूल इतने ज्‍यादा खराब हैं क्‍या। कोई आपका स्‍कूल देखने जाए तो आप इतना डर क्‍यों जाते हो। स्‍कूल ठीक कीजिए। नहीं करना आता तो मनीष सिसोदिया से पूछ लीजिए।''

इस मामले पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए मुख्‍यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, ''लोकतंत्र में चुनाव लड़ने और राजनीति करने का सभी अधिकार है लेकिन अभद्र भाषा का उपयोग कतई उचित नहीं है। केजरीवाल खुद मुख्‍यमंत्री हैं और उन्‍हें उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के बारे में सोमनाथ भारती के दिये गये बयान के लिए देश भर से माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग