लाइव न्यूज़ :

योगी के बयान के विरोध में प्रियंका ने फ‍िर लगाई झाड़ू, कहा- झाड़ू लगाना स्वाभिमान का प्रतीक

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:26 IST

Open in App

लखनऊ, आठ अक्टूबर कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को अचानक लखनऊ के इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर में पहुंच कर झाड़ू लगाई और योगी आदित्यनाथ के एक बयान का प्रतीकात्मक रूप से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि ‘‘झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है और रोज करोड़ों महिलाएं और सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं।’’

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलकर लौटने के बाद प्रियंका अचानक शुक्रवार को अपराह्न करीब चार बजे इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंची और वहां वाल्मीकि आश्रम में झाडू लगाई।

वाद्रा ने इस मौके पर कहा कि झाडू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है और रोज करोड़ों महिलाएं और सफाई कर्मी झाड़ू लगाते हैं।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रियंका के झाडू लगाने पर मजाक उड़ाया था और भाजपा की दलित विरोधी सोच दिखाई थी।

गोरखपुर में शुक्रवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, "लोगों ने उन्हें इसी लायक छोड़ा है।"

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों के मारे जाने के बाद उसी रात प्रियंका लखनऊ आयीं और पीड़ित किसान परिवारों से मिलने के लिए यहां से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुईं। उन्हें सीतापुर में चार अक्टूबर को तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तब प्रियंका को वहां पीएसी परिसर के अतिथि गृह में रखा गया जहां उन्होंने कमरे में खुद झाड़ू लगाई थी।

बाद में प्रियंका का झाड़ू लगाने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रियंका के झाड़ू लगाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनका मजाक उड़ाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: जिस डॉक्टर का नकाब नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने शनिवार को नहीं ज्वॉइन की ड्यूटी

विश्वबांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद हिजाब न पहनने वाली महिलाओं पर हमलों से गुस्सा भड़का

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट

भारतमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी शालिनीताई पाटिल का निधन, 94 साल में अलविदा, कांग्रेस सरकारों में मंत्री

क्रिकेटटी20 विश्व कप में गौतम की 'गंभीर' चाल, 4 हरफनमौला, 4 बल्लेबाज, 2 विकेटकीपर, 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर पर खेला दांव?, ऐसे बनाएंगे टीम इंडिया को चैंपियन

भारत अधिक खबरें

भारतभारत जल्द ही मेट्रो नेटवर्क की लंबाई के मामले में अमेरिका को छोड़ देगा पीछे, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का दावा

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारतबिहार हिजाबः बाप और बेटी का रिश्ता?, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- दुख है बड़ा विवाद खड़ा

भारतकश्मीर में ‘चिल्ला-ए-कलां’ शुरू?, घाटी में पड़ने वाली 40 दिनों की भीषण सर्दी क्या होती है?

भारतईटानगर नगर निगमः भाजपा ने 20 में से 14 सीट पर दर्ज की शानदार जीत, पासीघाट नगर परिषद पर पीपीए ने का कब्जा, 8 में से 5 सीट, ईटानगर-पासीघाट में कांग्रेस 0