लाइव न्यूज़ :

MP में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, CM ने गृह अपने पास रखा, विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन,प्रहलाद को पंचायत एवं ग्रामीण विकास

By आकाश सेन | Updated: December 31, 2023 01:52 IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिनों बाद आखिरकार नए साल के आगाज के पहले ही मंत्रिमंडल के सदस्यों के विभागों का बंटवारा हो गया है । एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने गृह, जेल,उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन,जनसंपर्क,नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMP में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा।कैलाश विजयवर्गीय को 20 साल बाद नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा।पूर्व की शिवराज सरकार के 3 मंत्रियों को वही विभागडॉ. मोहन सरकार के किस मंत्री के पास कौन सा विभाग

भोपाल: मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को वित्त, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह, जनसंपर्क और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है।

डॉ. मोहन सरकार के किस मंत्री के पास कौन सा विभाग

नाम                                                  विभागकैबिनेट मंत्रीCM डॉ. मोहन यादव            सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन,जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा  प्रबंधन,                                                         प्रवासी भारतीय एवं ऐसे  समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हैं।

डिप्टी CM जगदीश देवड़ा     वित्त, वाणिज्य कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल        लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा

कुंवर विजय शाह                 जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी- राहत एवं पुनर्वास

कैलाश विजयवर्गीय             नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य

प्रहलाद सिंह पटेल               पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम

राकेश सिंह                         लोक निर्माण विभाग

करण सिंह वर्मा                   राजस्व

उदय प्रताप सिंह                 परिवहन और स्कूल शिक्षा

संपतिया उइके                   लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

तुलसीराम सिलावट            जल संसाधन

एदल सिंह कंषाना               किसान कल्याण एवं कृषि विकास

निर्मला भूरिया                     महिला एवं बाल विकास

गोविंद सिंह राजपूत           खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

विश्वास सारंग                    खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता

नारायण सिंह कुशवाह        सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य     प्रसंस्करण    

नागर सिंह चौहान                वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण

प्रद्युम्न सिंह तोमर               ऊर्जा

राकेश शुक्ला                    नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा

चैतन्य काश्यप                   सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

इंदर सिंह परमार               उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार (केवल तकनीकी शिक्षा)

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

कृष्णा गौर                        पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमन्तु कल्याण

धर्मेंद्र सिंह लोधी               संस्कृति,पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व

दिलीप जायसवाल            कुटीर एवं ग्रामोद्योग

गौतम टेटवाल                 तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार)

लखन पटेल                     पशुपालन एवं डेयरी

नारायण सिंह पंवार         मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास

राज्य मंत्री

नरेंद्र शिवाजी पटेल         लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

प्रतिमा बागरी                  नगरीय विकास एवं आवास

दिलीप अहिरवार            वन, पर्यावरण

राधा सिंह                       पंचायत एवं ग्रामीण विकास

CM डॉ. मोहन के पास गृह, शिवराज के पास कभी नहीं रहा

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, उद्योग नीति एवं निवेश, जनसंपर्क और खनिज जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं। जबकि पिछली सरकार में शिवराज सिंह के पास सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले तक सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, आनंद और विमानन विभाग था।

कैलाश विजयवर्गीय को 20 साल बाद नगरीय प्रशासन विभाग का जिम्मा

कैलाश विजयवर्गीय को 20 साल बाद नगरीय प्रशासन और संसदीय कार्य विभाग का जिम्मा मिला है। इससे पहले 2003 में उमा भारती सरकार में उन्हें नगरीय प्रशासन (सिंहस्थ संबंधित कार्य) और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया था।

पूर्व की शिवराज सरकार के 3 मंत्रियों को वही विभागतुलसी सिलावट को जल संसाधन, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा और जगदीश देवड़ा को वित्त एवं वाणिज्यिक कर विभाग दिया गया है। पूर्व की शिवराज सरकार में इन तीनों ही मंत्रियों के पास यही विभाग थे।जबकि विश्वास सारंग को खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता विभाग दिया गया है। पिछली सरकार में उनके पास चिकित्सा शिक्षा विभाग था। विजय शाह को जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी- राहत एवं पुनर्वास दिया गया है। पिछली सरकार में ये वन मंत्री थे। गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का प्रभार दिया गया है। पिछली सरकार में वे परिवहन और राजस्व मंत्री थे। इंदर सिंह परमार को उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास विभाग दिया गया है। पिछली सरकार में वे स्कूल शिक्षा मंत्री थे।

आने वाले 5 साल सभी डट कर काम करेंगे: CM डॉ मोहन यादव

खंडवा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 28 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जवाबदारी दी गई है। सभी के काम का विभाजन कर दिया गया है। आने वाले 5 साल सभी डट कर काम करेंगे और प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

जानिए कब क्या हुआ?

• 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए।

• 8 दिन बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री का चयन किया गया।

• इसके 2 दिन बाद 13 दिसंबर को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली।

• इसके 12 दिन बाद 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

• मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद 30 दिसंबर को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

टॅग्स :Madhya PradeshMohan YadavBJPMadhya Pradesh Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतफिर खुलेगी आईएएस संतोष वर्मा की फाइल, हाईकोर्ट ने पुलिस जांच को दी मंजूरी

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, अफसरों को अधिकाधिक अस्पतालों और डॉक्टर्स को आयुष्मान योजना से जोड़ने के निर्देश

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की