लाइव न्यूज़ :

बिहार में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले में एक तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक ने दर्जनों लोगों को रौंदा, पांच की मौके पर हुई मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग हैं घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2025 17:48 IST

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। घटना कोटवा प्रखंड के दीपऊ मोड़ के पास हुई। स्थानीय लोगों की माने तो, यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया। इस दौरान ट्रक सड़क किनारे खड़ी कई बाइक को भी रौंदते हुए निकल गया।

Open in App

पटना: बिहार में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले में एक तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। घटना कोटवा प्रखंड के दीपऊ मोड़ के पास हुई। स्थानीय लोगों की माने तो, यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया। इस दौरान ट्रक सड़क किनारे खड़ी कई बाइक को भी रौंदते हुए निकल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना का असर इतना भयावह था कि कई मोटरसाइकिलें ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई। साथ ही पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कुछ लोग डिवाइडर पर खड़े होकर रोड क्रॉस कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। अब तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग सड़क पर उतरकर ट्रैफिक जाम कर दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों को देखते हुए कई थानों की पुलिस को बुलाया गया। 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर भारी गाड़ियों की तेज रफ्तार आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता देती है। उन्होंने प्रशासन से इस रास्ते पर स्पीड कंट्रोल और नियमित निगरानी की मांग की है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुट गई है।

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस